फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Barabanki: Huge fire in plastic factory, loss worth lakhs, three fire brigade vehicles reached the spot

Barabanki: प्लास्टिक फैक्टरी में भीषण आग, लाखों का नुकसान, फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर जुटीं

Wed, 23 Jul 2025 03:09 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी Published by: ishwar ashish Updated Wed, 23 Jul 2025 03:09 PM IST
सार

बाराबंकी के कुर्सी थाना क्षेत्र स्थित प्लास्टिक उत्पाद बनाने वाली एक फैक्टरी में आग लगने से लाखों का नुकसान हो गया। घटना से फैक्टरी में काम करने वाले श्रमिकों में अफरातफरी मच गई।

विज्ञापन
Barabanki: Huge fire in plastic factory, loss worth lakhs, three fire brigade vehicles reached the spot
फैक्टरी में लगी भीषण आग। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कुर्सी थाना क्षेत्र के औद्योगिक इलाके में स्थित प्लास्टिक उत्पाद बनाने वाली जैन फैक्टरी में बुधवार दोपहर अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी फैक्टरी को चपेट में ले लिया। घटना के वक्त फैक्टरी के अंदर काम कर रहे श्रमिकों में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि समय रहते सभी श्रमिक बाहर निकल आए और कोई जनहानि नहीं हुई।

विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। घंटों की मशक्कत के बावजूद आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका था। फैक्टरी से लगातार धुआं और लपटें उठती रहीं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 'क्यों खड़े हो...', सिर्फ इतना ही पूछने पर होटल कर्मी की हत्या; प्रॉपर्टी डीलर ने महिला दोस्त संग मार डाला
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - परिवार की आय ढाई लाख रुपये सालाना तो भी मिलेगी छात्रवृत्ति, आयसीमा 2 लाख से बढ़ाने पर बनी सहमति


फैक्टरी में प्लास्टिक के मग, बाल्टी, तसला, डिब्बे और अन्य घरेलू उपयोग की वस्तुएं तैयार की जाती थीं। आग की शुरुआत फैक्टरी के अग्र भाग से हुई, जहां अचानक धुआं उठता दिखा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही मिनटों में पूरी फैक्टरी को अपनी चपेट में ले लिया। फैक्टरी प्रबंधन ने तुरंत अपने स्तर से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग बेकाबू होती गई। इसके बाद दमकल विभाग को सूचना दी गई।

फिलहाल आग लगने के कारणों की स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है। कुर्सी थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। प्राथमिक तौर पर आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। कोई जनहानि नहीं हुई है। उधर, फैक्टरी में काम करने वाले मजदूरों का कहना है कि फैक्टरी के अंदर बड़ी मात्रा में कच्चा प्लास्टिक और तैयार माल स्टोर किया गया था, जो आग लगने की स्थिति में और ज्यादा ज्वलनशील हो गया।

स्थानीय प्रशासन और पुलिस भी मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्र को खाली कराया गया। आग के कारण आसपास का इलाका धुएं की चपेट में आ गया जिससे दम घुटने जैसी स्थिति पैदा हो गई। फिलहाल अनुमान है कि आग से लाखों रुपये का माल और मशीनें जलकर खाक हो गई हैं। राहत की बात यह रही कि कोई व्यक्ति झुलसा नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed