फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Scholarship will be given even if the family income is Rs 2.5 lakh per annum.

UP: परिवार की आय ढाई लाख रुपये सालाना तो भी मिलेगी छात्रवृत्ति, आयसीमा 2 लाख से बढ़ाने पर बनी सहमति

Wed, 23 Jul 2025 12:05 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 23 Jul 2025 12:05 PM IST
सार

यूपी में छात्रवृत्ति योजना का लाभ लेने के लिए आयसीमा बढ़ाने पर सहमति बन गई है। अब ढाई लाख रुपये सालाना आय होगी तो भी छात्रवृत्ति मिलेगी।

विज्ञापन
UP: Scholarship will be given even if the family income is Rs 2.5 lakh per annum.
- फोटो : Adobe Stock

विस्तार

उत्तर प्रदेश में छात्रवृत्ति योजना में लाभ लेने के लिए आयसीमा बढ़ाई जाएगी। सामान्य, पिछड़े व अल्पसंख्यक छात्रों के लिए परिवार की सालाना आय सीमा दो लाख रुपये से बढ़ाकर ढाई लाख रुपये सालाना किए जाने पर सहमति बनी है। छात्रवृत्ति एवं शुल्क भरपाई योजना का लाभ हर साल 50 लाख से ज्यादा छात्रों को मिलता है।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार गरीब छात्रों के लिए छात्रवृत्ति के साथ ही शुल्क भरपाई की सुविधा देती है। सरकारी, सहायता प्राप्त सरकारी व मान्यता प्राप्त सभी निजी संस्थानों के लिए यह योजना लागू है। अभी एससी-एसटी छात्रों के लिए सालाना आयसीमा 2.5 लाख रुपये है। शेष सभी वर्गों के लिए यह आय सीमा दो लाख सालाना है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 'क्यों खड़े हो...', सिर्फ इतना ही पूछने पर होटल कर्मी की हत्या; प्रॉपर्टी डीलर ने महिला दोस्त संग मार डाला
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  351 रजिस्ट्री दफ्तरों में छांगुर की जमीन की जांच, इन नामों की रजिस्ट्री पर नजर; बाबा खपा रहा था विदेशी फंड


पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप ने बताया कि छात्रवृत्ति के नियमों में एकरूपता लाने का फैसला किया गया है। इसलिए सभी वर्गों के लिए आयसीमा एकसमान की जाएगी। इसके लिए समाज कल्याण, पिछड़ा वर्ग कल्याण और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के मंत्रियों की कई बैठकें हो चुकी हैं। जो प्रस्ताव तैयार किए जा रहे हैं, उन्हें जल्दी ही सीएम के सामने रखा जाएगा, ताकि अंतिम निर्णय हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed