फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: 'क्यों खड़े हो...', सिर्फ इतना ही पूछने पर होटल कर्मी की हत्या; प्रॉपर्टी डीलर ने महिला दोस्त संग मार डाला

Wed, 23 Jul 2025 10:06 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 23 Jul 2025 10:06 AM IST
सार

यूपी की राजधानी में एक होटल कर्मचारी की हत्या का मामला सामने आया है। प्रॉपर्टी डीलर ने महिला दोस्त के साथ होटल कर्मी का कत्ल किया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Lucknow Murder Hotel employee shot dead in Lucknow Property dealer kills his female friend See Photos
Lucknow Murder - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ के चिनहट के विकल्पखंड स्थित होटल ईशान इन के कर्मचारी सुल्तानपुर जयसिंहपुर बिलारी निवासी दिवाकर यादव (20) की सोमवार देर रात होटल के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप चिनहट कांतिपुरम कॉलोनी मटियारी निवासी प्रॉपर्टी डीलर आकाश तिवारी और उसकी महिला मित्र चिनहट विकासखंड निवासी पुष्पा गौतम पर लगा है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। होटल के बाहर हुए विवाद व पुष्पा से अभद्रता के चलते आकाश ने दिवाकर यादव की हत्या की। आरोपी पुष्पा गौतम इवेंट मैनेजमेंट का काम करती है।
Lucknow Murder Hotel employee shot dead in Lucknow Property dealer kills his female friend See Photos
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह ने बताया कि दिवाकर यादव होटल ईशान इन में सर्विस बॉय था। सोमवार रात करीब डेढ़ बजे बाइक सवार आकाश तिवारी होटल के बाहर खड़ा था। उसे होटल के बाहर काफी देर से खड़ा देख दिवाकर ने पूछा यहां क्यों खड़े हो? 
Lucknow Murder Hotel employee shot dead in Lucknow Property dealer kills his female friend See Photos
चिनहट इलाके में होटल कर्मी दिवाकर की हत्या के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
होटल में ठहरी थी पुष्पा गौतम
इस पर दोनों में बीच बहस हो गई। झगड़े की आवाज सुनकर होटल के अन्य कर्मचारी बाहर निकले। इस बीच होटल के एक कमरे में ठहरी पुष्पा गौतम भी बाहर निकली और आकाश को अपना मित्र बताते हुए उसकी बाइक पर बैठकर वहां से चली गई। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Lucknow Murder Hotel employee shot dead in Lucknow Property dealer kills his female friend See Photos
मृतक दिवाकर का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
करीब 10 मिनट के बाद आकाश और पुष्पा फिर से होटल पहुंचे। आकाश ने दिवाकर को बाहर बुलाया और गोली मार दी। गोली गले पर लगी और वह खून से लथपथ होकर वहीं गिर पड़ा।

 
विज्ञापन
Lucknow Murder Hotel employee shot dead in Lucknow Property dealer kills his female friend See Photos
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इलाज के दौरान हुई मौत
घायल दिवाकर को होटल वाले राम मनोहर लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने होटल मालिक बाराबंकी निवासी देवेंद्र मिश्रा की तहरीर पर आकाश व पुष्पा के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed