फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चारबाग स्टेशन पर केले की बिक्री पर लगी रोक, अधिकारियों ने दी ये दलील

Tue, 27 Aug 2019 03:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो नीरज ‘अम्बुज’/अमर उजाला, लखनऊ
नीरज ‘अम्बुज’/अमर उजाला, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Tue, 27 Aug 2019 03:03 PM IST
विज्ञापन
Banana sale stopped at charbagh railway station
चारबाग स्टेशन पर लगे स्टॉलों पर अब नहीं बिक रहे केले - फोटो : amar ujala

चारबाग स्टेशन पर केले की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। ऐसे में केला बेचते पाए जाने पर वेंडरों के खिलाफ कार्रवाई भी हो सकती है। उधर, रेलवे अधिकारियों की दलील है कि केलों के छिलके से स्टेशन पर गंदगी फैल रही थी, इसलिए इसकी बिक्री ही बंद करवा दी गई। चारबाग स्टेशन से रोजाना 280 से अधिक ट्रेनों का आना-जाना होता है। इनमें सफर करने वाले सवा लाख से अधिक यात्रियों का सबसे पसंदीदा फल केला है। अब इसकी बिक्री पर रोक लगा दी है।

Banana sale stopped at charbagh railway station
चारबाग स्टेशन पर लगे स्टॉलों पर अब नहीं बिक रहे केले - फोटो : amar ujala
दरअसल, स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छ रेल को लेकर संजीदगी बरती जा रही है। स्टेशन को हाल ही में आईएसओ प्रमाणपत्र भी मिला है। ऐसे में स्टेशन पर गंदगी न रहे, इसके लिए केलों की बिक्री पर रोक लगवा दी गई है। दरअसल, हाल ही में मंडल रेल प्रबंधक संजय त्रिपाठी ने भी स्टेशन का निरीक्षण किया था। इसमें केलों से हुई गंदगी पाई गई थी, जिसके बाद से यह निर्णय लिया गया। हालांकि, यात्रियों में इसे लेकर नाराजगी है। उनकी शिकायत है कि करोड़ों रुपये सफाई पर खर्च किए जा रहे हैं। बावजूद इसके ऐसे फैसले लिए जा रहे हैं, जो यात्रियों के हित में नहीं हैं।
 
Banana sale stopped at charbagh railway station
प्रतीकात्मक तस्वीर
250 दर्जन केले बिकते हैं रोजाना
वेंडर बताते हैं कि स्टेशन पर सबसे अधिक मांग केलों की ही रहती है। चारबाग स्टेशन पर कुल 21 वेंडर हैं। इनमें रोजाना ढाई सौ दर्जन से अधिक केले बिकते हैं। ऐसे में इसकी बिक्री पर रोक से आमदनी कम हो गई है। वहीं, सेब, अमरूद जैसे फलों की उतनी बिक्री नहीं होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Banana sale stopped at charbagh railway station
प्रतीकात्मक तस्वीर

यात्री बोले
.. तो शौचालय भी बंद करवा दो

गोरखपुर एलटीटी से मुंबई जा रहीं पूजा सिंह ने कहा, यह फैसला समझ से परे है। गंदगी रोकने को शौचालय भी बंद करवा दीजिए। कहा, सफाई पर करोड़ों खर्च होने के बाद यह स्थिति है। चारबाग स्टेशन पर सफाई के लिए एजेंसियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। बावजूद इसके गंदगी से छुटकारा नहीं मिल रहा।

विज्ञापन
Banana sale stopped at charbagh railway station
चारबाग स्टेशन पर लगे स्टॉलों पर अब नहीं बिक रहे केले - फोटो : amar ujala
हाल ही में डीआरएम की ओर से चारबाग स्टेशन का निरीक्षण किया गया था। इसमें छिलकों के कारण गंदगी पाई गई थी। इसके बाद से स्टेशन पर केलों की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। - जगतोष शुक्ल सीनियर डीसीएम उत्तर रेलवे

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed