फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Video filmed after entering school premises; teacher-in-charge lodges FIR; incident at an upper primary sc

यूपी: स्कूल में घुसकर बनाया वीडियो, इंचार्ज शिक्षिका ने कराई एफआईआर; लखनऊ के पूर्व माध्यमिक विद्यालय की घटना

Tue, 25 Aug 2026 10:21 PM IST
Akash Dwivedi ज्ञान बिहारी मिश्रा, अमर उजाला, लखनऊ
ज्ञान बिहारी मिश्रा, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Tue, 25 Aug 2026 10:21 PM IST
सार

लखनऊ के एक पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बिना अनुमति घुसकर वीडियो बनाने के आरोप में निजी चैनल के कथित प्रतिनिधि समेत अन्य लोगों पर एफआईआर दर्ज हुई। इंचार्ज शिक्षिका ने महिला शिक्षिकाओं पर बयान देने का दबाव बनाने और भ्रामक वीडियो से विद्यालय की छवि खराब करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
UP: Video filmed after entering school premises; teacher-in-charge lodges FIR; incident at an upper primary sc
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : Grok AI

विस्तार

लखनऊ में गोसाईंगंज के बेगरियामऊ स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बिना अनुमति वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। महिला शिक्षिकाओं पर बयान देने का दबाव बनाने का भी आरोप है। इंचार्ज अध्यापिका विनीता श्रीवास्तव ने एक निजी चैनल के प्रतिनिधि बताए जा रहे अमित यादव समेत अन्य लोगों के खिलाफ मंगलवार को एफआईआर दर्ज कराई है।

विज्ञापन


एफआईआर के अनुसार, 20 अगस्त को विद्यालय में परीक्षाएं चल रही थीं। इसी दौरान अमित यादव ने खुद को एक चैनल का प्रतिनिधि बताया। वह कुछ अन्य लोगों के साथ विद्यालय परिसर में बिना विभागीय या विद्यालय प्रशासन की अनुमति के प्रवेश कर गया। आरोप है कि उन्होंने विद्यालय के शौचालय, साफ-सफाई और पानी आदि का वीडियो बनाया। वीडियो में विद्यालय की वास्तविक स्थिति के विपरीत बातें प्रस्तुत की गईं। 

विज्ञापन

 

बातचीत करने का दबाव भी बनाया

इंचार्ज अध्यापिका ने उनसे अनुमति लेकर आने को कहा। इसके बावजूद वे 10 से 15 मिनट तक परिसर में मौजूद रहे। उन्होंने दो महिला शिक्षिकाओं पर बातचीत करने का दबाव भी बनाया। सहायक पुलिस आयुक्त गोसाईंगंज ऋषभ यादव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

 

प्रधान ने भी बताई नियमित सफाई की बात

इंचार्ज अध्यापिका ने तहरीर में दावा किया कि विद्यालय परिसर पूरी तरह स्वच्छ था। ग्राम प्रधान भी उस समय मौजूद थे और उन्होंने नियमित सफाई की बात कही। आरोप है कि बनाया गया वीडियो विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित किया गया। इसे विद्यालय की छवि धूमिल करने और भ्रामक जानकारी फैलाने का प्रयास बताया गया है। तहरीर में संबंधित लोगों के इस कृत्य को राजनीतिक पूर्वाग्रह से प्रेरित होने का भी आरोप लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed