{"_id":"5c90c2c2bdec22147760f33f","slug":"bahubali-mla-send-back-from-bjp-lucknow-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा मुख्यालय में घुसा बाहुबली निर्दलीय विधायक, डांटकर भगाया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा मुख्यालय में घुसा बाहुबली निर्दलीय विधायक, डांटकर भगाया गया
Tue, 19 Mar 2019 03:51 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 19 Mar 2019 03:51 PM IST
विज्ञापन
भाजपा के लखनऊ स्थित मुख्यालय में बिना सूचना पहुंचे भदोही के बाहुबली निर्दलीय विधायक विजय मिश्रा को भाजपा कार्यालय से भगा दिया गया।
विज्ञापन
मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा मुख्यालय पर प्रदेश सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर प्रेस कांफ्रेंस की। सीएम की पीसी के कारण सुरक्षा व्यवस्था काफी चाक-चौबंद थी।
विज्ञापन
प्रेसवार्ता के बाद कार्यालय पहुंचे भदोही के बाहुबली निर्दलीय विधायक विजय मिश्रा को वहां देखते ही प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर आग बबूला हो गए और मिश्रा को डांटकर वहां से भगा दिया।
विज्ञापन
एक और वाक्या में आज प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री मोहसिन रजा को भी शर्मिंदा होना पड़ा। मुख्यमंत्री की पीसी में पहुंचे रजा को मंच पर जगह नहीं मिली जिससे निराश होकर रजा वापस लौट आए।