{"_id":"64b3a637dbd226ead80bc3f7","slug":"bahraich-a-seven-years-old-child-found-dead-on-a-bed-and-mother-s-dead-body-was-found-hanging-2023-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich: संदिग्ध परिस्थितियों में बेड पर मृत मिली बच्ची, फंदे पर झूलता मिला मां का शव, सदमे में परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich: संदिग्ध परिस्थितियों में बेड पर मृत मिली बच्ची, फंदे पर झूलता मिला मां का शव, सदमे में परिजन
Sun, 16 Jul 2023 01:41 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 16 Jul 2023 01:41 PM IST
सार
बहराइच के एक गांव में हुई घटना से सनसनी फैल गई है। मृत सात साल की बच्ची का शव बेड पर पड़ा था जबकि उसकी मां का शव फंदे से लटक रहा था। मामले में हत्या की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
मौत के बाद सुबह मौजूद ग्रामीण महिलाएं।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बहराइच जिले के रानीपुर थाना के ग्राम पंचायत रामपुर पिपरिया गांव में रविवार की सुबह एक सात वर्षीय बच्ची अपने कमरे में बेड पर मृत मिली। वहीं उसकी मां का शव फंदे से झूलता मिला। सुबह मौत की जानकारी होते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। वहीं, मां बेटी की एक साथ मौत के बाद गांव में अफवाहों का बाजार गर्म है। कुछ ग्रामीण बेटी की हत्या कर स्वयं फंदे से झूलने की तो कुछ मां बेटी की हत्या की बात कर रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच में जुटी है।
विज्ञापन
रानीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रामपुर पिपरिया निवासी सुमन (36) का शव रविवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में उसके कमरे में फंदे से लटकता मिला। वहीं उसकी सात वर्षीय बेटी शिवांगी भी बेड पर मृत मिली। सुबह परिजन जब कमरे में पहुंचे तो दो-दो शव देख बिलख पड़े और चीख पुकार मच गई। चीख पुकार सुन ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे और गांव में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
सूचना पर रानीपुर थाना प्रभारी आरके पांडे दलबल के साथ मौके कर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू की। फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल की सघन जांच की। थाना प्रभारी आरके पांडे ने बताया की प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। जांच की जा रही है। वहीं, ग्रामीण पुलिस की इस थ्योरी से खुश नहीं है और हत्या कर शव लटकाने की बात कह रहे है। ग्रामीणों और परिजनों का कहना है की महिला का कोई विवाद नहीं था। ऐसे में आत्महत्या नहीं हो सकती।
विज्ञापन