फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bad weather in Kathmandu, three flights diverted to Lucknow

Lucknow News: काठमांडू में बिगड़ा मौसम, तीन उड़ानें लखनऊ डायवर्ट

Sun, 26 Apr 2026 01:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Bad weather in Kathmandu, three flights diverted to Lucknow
लखनऊ। काठमांडू (नेपाल) में शुक्रवार रात मौसम खराब हो जाने से हॉन्गकॉन्ग, बैंकॉक और शारजाह की तीन उड़ानें लखनऊ डायवर्ट कर दी गईं। मौसम सामान्य होने पर इन्हें काठमांडू रवाना किया गया।
विज्ञापन

बैंकॉक से रात 11 बजे काठमांडू पहुंची थाई एयरवेज इंटरनेशनल की फ्लाइट टीजी-309 मौसम खराब होने से एयरपोर्ट पर नहीं उतर सकी। आसमान में कई चक्कर लगाने के बाद उसे लखनऊ भेज दिया गया। विमान में 134 यात्री और सात क्रू सदस्य थे। शारजाह से रात 10:40 बजे काठमांडू पहुंचने वाली एयर अरेबिया की फ्लाइट जी-9530 को भी खराब मौसम के कारण लैंडिंग की अनुमति नहीं मिली। रास्ते में कई चक्कर लगाने के बाद इसे भी लखनऊ डायवर्ट कर दिया गया। इस विमान में 173 यात्री और क्रू के सदस्य थे।
विज्ञापन


हॉन्गकॉन्ग से रात 11:30 बजे काठमांडू पहुंची कैथे पेसिफिक की फ्लाइट सीएक्स-603 को भी लखनऊ भेज दिया गया। इसमें 311 यात्री और सात क्रू मेंबर थे। तीनों विमान रात 10 से 11:30 बजे के बीच अमौसी एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों की सुविधाओं का ध्यान रखते हुए व्यवस्थाएं कीं। बाद में नेपाल में मौसम सामान्य होने पर सभी विमानों को काठमांडू रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed