{"_id":"6621233ba7e9597fa706cefc","slug":"ayodhya-after-ramnavmi-the-old-system-of-ramlala-darshan-came-into-effect-again-know-now-you-will-be-able-t-2024-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या: रामनवमी के बाद रामलला दर्शन की पुरानी व्यवस्था फिर से हुई लागू, जानिए अब किस समय हो सकेंगे दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या: रामनवमी के बाद रामलला दर्शन की पुरानी व्यवस्था फिर से हुई लागू, जानिए अब किस समय हो सकेंगे दर्शन
Thu, 18 Apr 2024 07:12 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला संवाद, अयोध्या
अमर उजाला संवाद, अयोध्या
Published by: रोहित मिश्र
Updated Thu, 18 Apr 2024 07:12 PM IST
सार
Ramlala darshan: रामनवमी के मौके पर रामलला के दर्शन की टाइमिंग बदल दी गईं थीं। रामनवमी बीतते ही पुरानी व्यवस्था फिर से लागू कर दी गई है। हालांकि वीआईपी दर्शन पर रोक अभी बरकरार है।
विज्ञापन
राम मंदिर अयोध्या
- फोटो : X-ShriRamTeerth
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रामनवमी मेला समाप्त होने के बाद रामलला के दर्शन की पुरानी व्यवस्था बृहस्पतिवार से फिर से लागू कर दी गई है। अब पहले की तरह रामलला भक्तों को रोजाना करीब 15 घंटे दर्शन देंगे। बृहस्पतिवार को राममंदिर पहले की तरह सुबह 6:30 बजे मंगला आरती के साथ खुला। रामलला की शयन आरती रात दस बजे हुई। हालांकि वीआईपी दर्शन पर अभी रोक बरकरार है।
विज्ञापन
रामनवमी मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना को देखते हुए ट्रस्ट ने रामजन्मोत्सव के दिन 17अप्रैल को रामलला के दर्शन की अवधि बढ़ा दी थी। रामनवमी के दिन राममंदिर सुबह 3:30 बजे खुला और शयन आरती रात 11 बजे हुई। रामलला ने लगातार साढ़े 19 घंटे भक्तों को दर्शन दिए। इस दौरान रामलला का श्रृंगार, आरती, राग-भोग व दर्शन साथ-साथ चलता रहा। मेला समाप्ति के बाद बृहस्पतिवार को दर्शन की पुरानी व्यवस्था लागू कर दी गई है।
विज्ञापन
राममंदिर निर्माण के प्रभारी गोपाल राव ने बताया कि दर्शनार्थियों की संख्या कम है इसलिए अब समयावधि बढ़ाने की कोई आवश्यकता नहीं है। पहले की तरह ही मंदिर अब खोला जा रहा है। राग-भोग, श्रृंगार व आरती भी अपने नियत समय पर की जाएगी।
विज्ञापन
20 अप्रैल से बनेंगे सुगम व आरती पास
श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कार्यालय प्रभारी प्रकाश गुप्ता ने बताया कि सुगम दर्शन, आरती व विशिष्ट पास पर अभी 19 अप्रैल तक रोक रहेगी। रामनवमी मेले को देखते हुए ट्रस्ट ने पास की व्यवस्था पर रोक लगा दी थी। बताया कि 20 अप्रैल से पुन: पास के माध्यम से आरती, दर्शन की व्यवस्था शुरू की जाएगी।
रामलला के लिए बने नए आभूषण
रामलला के लिए नए आभूषण तैयार कराए गए हैं। रामनवमी के दिन नए आभूषण धारण कर बालक राम ने भक्तों को दर्शन दिए थे। राममंदिर के मुख्य अर्चक आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा में रामलला ने जो आभूषण धारण किए थे वे काफी वजनी थे। रामलला की पूजा चूंकि पांच वर्ष के बालक के रूप में होती है इसलिए तय हुआ था कि उनके लिए कम भार वाले आभूषण तैयार कराए जाएं। बताया कि ट्रस्ट की ओर से बालक राम व उत्सव मूर्ति के रूप में प्रतिष्ठित रामलला सहित चारों भाईयों के लिए नए आभूषण तैयार कराए गए हैं।