फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   auto drivers raped girl in lucknow

पहले की दोस्ती फिर बहाने से कमरे में ले जाकर किया गैंगरेप

Wed, 28 Sep 2016 05:43 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Wed, 28 Sep 2016 05:43 PM IST
विज्ञापन
auto drivers raped girl in lucknow
डेमो - फोटो : demo

पारा क्षेत्र में तीन ऑटो चालकों ने रविवार रात एक युवती को बहाने से कमरे में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे चौराहे पर छोड़कर भाग निकले। क्राइम ब्रांच की टीम ने लोकेशन ट्रेस करके तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


एएसपी क्राइम डॉ. संजय कुमार ने बताया कि अमेठी की रहने वाली एक युवती अक्सर चारबाग आती रहती है। यहां उन्नाव के अचलगंज के गांव छोटी पड़री निवासी ऑटो चालक सतीश शर्मा से उसकी दोस्ती हो गई। 
विज्ञापन


दोनों की रविवार रात 10 बजे चारबाग में मुलाकात हुई और सतीश उसे घुमाने के बहाने से आलमबाग के पकरी पुल की तरफ ले गया। इस बीच सतीश ने अपने साथी ऑटो चालक अभि तिवारी को कॉल करके बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह थोड़ी देर में एक अन्य ऑटो चालक पद्मन कुमार मिश्रा के साथ पहुंचा। तीनों ऑटो चालकों ने उसे बहाने से पारा थाना क्षेत्र में कांशीराम कॉलोनी के एक मकान में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। युवती ने पुलिस कंट्रोल रूम कॉल करके वारदात की जानकारी दी। 

पुलिस से शिकायत होते ही तीनों आरोपियों ने उसे ऑटो में बैठाया और कुछ दूर स्थित चौराहे पर छोड़कर भाग निकले।  युवती से गैंगरेप की सूचना पर एसएसपी मंजिल सैनी ने क्राइम ब्रांच व पारा थाने की पुलिस को आरोपियों को जल्द पकड़ने के आदेश दिए।

चौराहे पर द‌िया छोड़

auto drivers raped girl in lucknow
डेमो

सर्विलांस सेल प्रभारी अक्षय कुमार ने सतीश व उसके साथियों का लोकेशन ट्रेस किया। स्वाट टीम प्रभारी अखिलेश चंद्र पांडेय, एसआई भृगुनाथ ओझा, एचसीपी अमरेश त्रिपाठी, योगेंद्र सिंह, कांस्टेबल वीर सिंह, मोहित सिंह, रामनिवास शुक्ला व गोविंद ने एसओ पारा विनोद यादव की टीम की मदद से मोहान रोड पर बड़ी नहर के पास घेराबंदी करके तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 

हत्थे चढ़े अभि तिवारी ने कुबूला कि वह आजमगढ़ के अतरौलिया थाने के गांव भोराजपुर का रहने वाला है और कांशीराम कॉलोनी में चौथी मंजिल पर 17 सौ रुपये महीने के किराए पर कमरा ले रखा था।

 वहां अक्सर दोस्तों का जमघट लगता था और मौजमस्ती करते थे। हरदोई के भटपुर निवासी पद्मन कुमार मिश्रा आलमबाग में पकरी पुल के पास किराए पर रह रहा था। मुख्य आरोपी सतीश ने आशियाना की एलडीए कॉलोनी में किराए का कमरा ले रखा था। 

तहकीकात में पता चला कि अमेठी से अक्सर चारबाग आने वाली युवती की ऑटो चालक सतीश से दोस्ती थी। इसके साथ अन्य दोनों आरोपियों से भी उसकी पहचान थी। अक्सर चारबाग में मिलते थे। इसी झांसे में आकर वह तीनों के साथ चली गई थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed