फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Attempt to spoil the atmosphere of Ayodhya: Objectionable objects thrown at the gates of two mosques, police and administrative officers on the spot

अयोध्या का माहौल बिगाड़ने की कोशिश : दो मस्जिदों के गेट पर फेंकी गई आपत्तिजनक वस्तुएं, पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर

Wed, 27 Apr 2022 03:28 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, अयोध्या Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 27 Apr 2022 03:28 PM IST
सार

घटनाओं की सूचना मिलते ही पुलिस के कान खड़े हो गए। सांप्रदायिक सौहार्द व शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए आनन-फानन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश पांडेय, जिलाधिकारी नितीश कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और नाकेबंदी शुरू कर दिया।

विज्ञापन
Attempt to spoil the atmosphere of Ayodhya: Objectionable objects thrown at the gates of two mosques, police and administrative officers on the spot
अयोध्या - फोटो : amar ujala

विस्तार

असामाजिक तत्वों ने अयोध्या में दो मस्जिदों के गेट व एक मोहल्ले की सड़क पर आपत्तिजनक वस्तुएं फेंककर शहर का सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने धर्मगुरुओं के साथ बैठक करके हालात का जायजा लिया और शीघ्र ही कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। इससे असामाजिक तत्वों की कोशिश नाकाम हो गई और मौके पर अमन-चैन कायम है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

विज्ञापन


कोतवाली नगर क्षेत्र के वक्फ जामा मस्जिद टाटशाह के सचिव ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि मंगलवार की देर रात करीब दो बजे मस्जिद के मोअज्जिन ने रोज की तरफ सुबह की नमाज के लिए मस्जिद का गेट दक्षिणी तरफ खोला तो चार मोटर साइकिल पर दो-दो लोग बैठे थे और पश्चिम तरफ जा रहे थे। जब उन्होंने मस्जिद की सीढिय़ों पर देखा तो धार्मिक ग्रंथ फटा हुआ पड़ा मिला। साथ ही मांस का टुकड़ा व एक पोस्टर भी मिला, जिसमें मोहम्मद साहब के बारे में अपशब्द लिखा था। बताया कि मस्जिद के सीसीटीवी में सारी घटना कैद हुई है। वहीं, मोहल्ला काश्मीरी मस्जिद व घोसियाना मोहल्ले में भी इसी तरह की सामग्री पड़ी मिली, जिसकी सूचना भी पुलिस को दी गई।
विज्ञापन


घटनाओं की सूचना मिलते ही पुलिस के कान खड़े हो गए। सांप्रदायिक सौहार्द व शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए आनन-फानन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश पांडेय, जिलाधिकारी नितीश कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और नाकेबंदी शुरू कर दिया। जिले के धर्मगुरुओं के साथ एसएसपी व जिलाधिकारी ने मस्जिद परिसर में बैठक किया और शरारती तत्वों पर कड़ी कार्रवाई करने का धर्मगुरुओं को आश्वासन देते हुए सहयोग की अपील किया। जिस पर धर्मगुरु सहमत हुए और शांति व्यवस्था में खलल पैदा करने की असामाजिक तत्वों की कोशिश नाकाम हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी के निर्देश पर ही जिले की पुलिस अलर्ट हो गई। सभी गलियों, चौराहों, नुक्कड़ों पर सघन जांच व छानबीन शुरू हुई। मस्जिद के चारों तरफ की सभी दुकानों, मकानों, चौराहों पर आदि पर लगे सीसीटीवी की फुटेज के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी करने का प्रयास तेज हो गया। उधर, मामले की सूचना मिलते ही मंडलायुक्त नवदीप रिणवा व पुलिस महानिरीक्षक कवींद्र प्रताप सिंह ने भी मस्जिदों में पहुंचकर धर्मगुरुओं से बातचीत किया और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील करते हुए शीघ्र ही मामले का पर्दाफाश करने का आश्वासन दिया। इसके बाद दोनों अधिकारियों ने तीनों घटनास्थलों का जायजा लेते हुए शहर में मार्च भी निकाला। फिलहाल खबर लिखे जाने तक आरोपियों की धरपकड़ केे लिए छह टीमें कार्य कर रही थीं। जिले में पूरी तरह अमन-चैन कायम रहा।

बोले अधिकारी...
-शरारती तत्वों के द्वारा आपत्तिजनक सामग्री फेंकी गई है। मुकदमा दर्ज करके जांच की जा रही है। सभी मजिस्ट्रेट व पुलिस धर्मगुरुओं के  साथ संवाद बनाए हुए हैं। शांति व्यवस्था बनी हुई है। पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है, लोग शांति व्यवस्था बनाए रखें, किसी तरह से शरारती तत्वों के बारे में जानकारी मिले तो पुलिस को सूचित करें।

-नितीश कुमार, जिलाधिकारी, अयोध्या

दो धार्मिक स्थलों व एक जगह सड़क पर आपत्तिजनक वस्तु व सामग्री फेंकी गई थी। तत्काल पुलिस को जानकारी हुई, उन चीजों को कब्जे में लेकर अभियोग पंजीकृत करके जांच की जा रही है। यह किसी शरारती तत्व का कार्य है, जो कि अमन-चैन को खराब करना चाहता था। अयोध्या में अमन-चैन हमेशा बरकरार रहा है। लोग किसी तरह के अफवाह पर विश्वास न करें। साक्ष्य संकलित करने में टीमें लगी हैं। शीघ्र ही आरोपियों की पहचान करके उन पर गैंगेस्टर और एनएसए के तहत कार्रवाई की जाएगी।
-शैलेश कुमार पांडेय, एसएसपी, अयोध्या

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed