{"_id":"64e30f5e36b50c7422091dd5","slug":"attack-on-swami-prasad-maurya-in-samajwadi-party-sammelan-2023-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: सपा के महासम्मेलन में स्वामी प्रसाद मौर्य पर हमला, जूता फेंका, अखिलेश बोले- भाजपा ने करवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: सपा के महासम्मेलन में स्वामी प्रसाद मौर्य पर हमला, जूता फेंका, अखिलेश बोले- भाजपा ने करवाया
Mon, 21 Aug 2023 09:02 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 21 Aug 2023 09:02 PM IST
सार
सपा के पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में एक युवक ने सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य पर हमला कर दिया और उनकी तरफ जूता फेंका। युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
स्वामी प्रसाद मौर्य पर हमला करने वाला युवक।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा महासचिव और पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य पर वकील के भेष में आए एक युवक ने उस समय जूता फेंका, जब वह इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में पिछड़े वर्ग के महासम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे। हालांकि, यह जूता स्वामी प्रसाद को लगा नहीं। घटना से गुस्साए स्वामी प्रसाद के समर्थकों ने युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। जैसे-तैसे पुलिस उसे बचाकर पुलिस थाने ले गई। सपा नेतृत्व ने इसे भाजपा नेताओं की साजिश बताते हुए पिछड़े समाज के लोगों को इससे सावधान रहने की नसीहत दी है।
विज्ञापन
इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में पिछड़े समाज में जन्मे महापुरुषों के विचारों की प्रासंगिकता पर सोमवार को एक महासम्मेलन का आयोजन किया गया था। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से पहले करीब 12:30 बजे स्वामी प्रसाद मौर्य कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। वह हॉल में प्रवेश करने वाले ही थे कि एकाएक एक युवक ने सामने आकर उनके ऊपर जूता फेंक दिया। हमले में वह बाल-बाल बच गए। जूता फेंकने वाला युवक लखनऊ का आकाश सैनी निकला। उसका कहना है कि वह रामचरित मानस पर स्वामी प्रसाद मौर्य की टिप्पणी से खफा है। कार्यक्रम स्थल पर लगे पोस्टर-बैनर में उसके समाज के नेता राम अवतार सिंह सैनी का नाम स्वामी प्रसाद मौर्य से नीचे था, जो उसे नगवार लगा। इसलिए स्वामी प्रसाद मौर्य पर उसने जूता फेंका।
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा से जुड़े बड़े वकील ने दिया घटना को अंजाम : स्वामी प्रसाद मौर्य
स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि दलितों और पिछड़ों की हकों की बात करने के कारण ही धर्म के ठेकेदार उनकी हत्या की सुपारी दे रहे हैं। लेकिन, इससे वह डरने वाले नहीं हैं। स्वामी प्रसाद ने कहा कि आज उनके साथ जो घटना हुई, उसे भाजपा से जुड़े एक बड़े वकील के जूनियर ने अंजाम दिया है। लेकिन, हमारे कार्यकताओं ने भी उसके कोट को चिंदी-चिंदी कर दिया।
भाजपा की साजिश से सावधान रहने की जरूरत
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश में हो रही इस तरह की घटनाओं को भाजपा की साजिश बताया। उन्होंने स्वामी प्रसाद मौर्य पर जूता फेंकने की घटना पर कहा कि पता नहीं भाजपा उनसे इतना क्यों घबराती है। इस घटना में शामिल युवक की जो हालत हुई, वह जरूर समाजवादी एम्बुलेंस से ले जाया गया होगा। अखिलेश ने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य पर जूता फेंकने के लिए हमारे ही सैनी समाज के युवक को बरगलाया गया।
सपा अध्यक्ष ने कहा कि इसी तरह से घोसी में स्याही फेंकने में भाजपा के लोगों ने यादव समाज के युवक का इस्तेमाल किया। स्याही फेंकने वाले युवक ने खुद ही बता दिया कि ये काम उससे भाजपाइयों ने करवाया है। कन्नौज में एक मुस्लिम व्यक्ति को फुसलाकर घटना करवा दी। साजिश का अंदाजा इससे लगा सकते हैं कि जिनके ऊपर स्याही फेंकी गई, वो आधा घंटे में कपड़े बदलकर पुनः प्रचार के लिए आ गए। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग जान चुके हैं कि वर्ष 2022 के चुनाव में उन्होंने जो धोखा दिया, उसका जनता 2024 में हिसाब चुकाएगी। इसलिए इस तरह की साजिश रच रहे हैं, लेकिन हम लोगों इससे सावधान रहने की जरूरत है।
सपा के अराजक तत्व ने फेंकी काली स्याहीः अरुण
सुभासपा के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता अरुण राजभर ने कहा कि सपा के अराजक तत्व ने भाजपा प्रत्याशी के चेहरे पर काली स्याही फेंकी है। उन्होंने कहा कि सपा को घोसी विधानसभा उप चुनाव में अपनी हार का अहसास हो गया है. इसलिए हताशा में सपा के लोग अब ऐसे घिनौने काम पर उतारू हो गए हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी घोसी विधानसभा में जनता का विश्वास नहीं जीत पा रही है, तो एनडीए के प्रत्याशी दारा सिंह चौहान पर काली स्याही फेकने का काम कर रहा रही है। सपा हताश, निराश व भयभीत है। इसलिए सपा के लोग अब गुंडागर्दी व अराजकता पर उतर आए हैं। जनता सपा को इसका जवाब 5 सितंबर को होने वाले मतदान के जरिए जरूर देगी। अरुण ने चौहान पर स्याही फेंकने वाले युवक की एक फोटो भी ट्विट किया है। जिसमें उस युवक को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से हाथ मिलाते हुए दिखाया गया है।