आतंकी सलीम ने उगले कई राज, बताया- कॉफी शॉप से कैसे पहुंचा लश्कर के ट्रेनिंग कैंप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई एयरपोर्ट से यूपी एटीएस द्वारा गिरफ्तार किए गए आतंकी सलीम खान ने एटीएस से पूछताछ में कई राज उगले। उसे रिमांड में लेकर पूछताछ की जा रही है।
- यूपी एटीएस के आईजी असीम अरुण के अनुसार, आतंकी सलीम ने बताया कि वह सऊदिया में अनेजा शहर में कॉफी शॉप में लेबर की हैसियत से काम करता था। उसे प्रतिदिन 25-35 दिरहैम मिलता था और उसकी दुकान के सामने सब्जी वाले कि दुकान थी जिसके यहां कौसर आता जाता था वहीं पहली बार कौसर से बात हुई थी । वहीं से मस्जिद नमाज अदा करने के रास्ते में कौसर का घर था।
- नमाज अदा करने के साथ कभी कभी कौसर के घर आते जाते शरीफ से कौसर के घर पर मुलाकात हुई थी जिसने धीरे धीरे धीरे अहले-हदीश की बातें बताई कैसेट और वीडियो कैसेट देखने को दी जिसमे सारी बातें कश्मीर की स्थिति और इंडिया के खिलाफ थी।
शेख ने करवाया पाकिस्तान जाने का इंतजाम
- सलीम ने बताया कि इसी से प्रेरित होकर मन मे ख्याल आया और शरीफ के माध्यम से वहीं के शेख जो तकरीर करते थे उन से मैनें लश्कर की ट्रेनिंग की इच्छा जाहिर की थी उन्होंने फिर मेरे पाकिस्तान जाने का इंतेज़ाम कराया और सारी सेटिंग की।
- एक आदमी ने जो ISI का एजेंट था ने मुझे करांची एयरपोर्ट से बाहर निकलवाया था और वहां कराची में 2 दिन रहा फिर बहावलपुर ले जाया गया जहां ISI के ही एक बड़े एजेंट ने 10 दिन रुकवाया था कोई मुहम्मद अहमद नाम का व्यक्ति था।
- वहां से मोटरसाइकिल की मदद से मुजफ्फराबाद की ओर ले जाया गया और फिर लगभग 2 -2:30 घंटे पैदल चलने के बाद कैम्प में पहुचा था।
- मैंने देखा कि पहाड़ियों के बीच कैम्प था वही मेरी मुलाकात लखवी से हुई थी।
सलीम से पुलिस उपाधीक्षक एटीएस डी.के. पूरी के नेतृत्व में पूछताछ अभी आगे भी जारी है।