फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   assistant teachers examination will be held on 11 April.

यूपी: सहायता प्राप्त स्कूलों में सहायक अध्यापक व प्रधानाध्यापक भर्ती परीक्षा 11 अप्रैल को

Thu, 11 Feb 2021 10:01 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 11 Feb 2021 10:01 AM IST
विज्ञापन
assistant teachers examination will be held on 11 April.
- फोटो : फाइल फोटो

बेसिक शिक्षा परिषद के सहायता प्राप्त उच्च प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक और प्रधानाध्यापक के 1894 पदों पर भर्ती होगी। स्कूल शिक्षा महानिदेशक विजय किरन आनंद ने बताया कि इनमें सहायक अध्यापकों के 1504 पद व प्रधानाध्यापकों के 390 पद शामिल हैं। इसके लिए 22 फरवरी से 8 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। परीक्षा 11 अप्रैल को होगी और परिणाम 11 मई को घोषित किया जाएगा।

विज्ञापन


बेसिक शिक्षा विभाग ने इसके लिए पाठ्यक्रम और परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। स्कूल शिक्षा महानिदेशक विजय किरन आनंद ने बताया कि सहायता प्राप्त स्कूलों में सहायक अध्यापक व प्रधानाध्यापकों के कुल 1894 पदों पर होगी।
विज्ञापन


विभागीय विशेष सचिव आरवी सिंह के मुताबिक भर्ती का विज्ञापन 18 फरवरी को जारी किया जाएगा। 22 फरवरी से ऑनलाइन आवेदन और रजिस्ट्रेशन शुरू होंगे। हालांकि रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 8 मार्च तय की गई है। आवेदन शुल्क 9 मार्च तक जमा किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन पूर्ण करने और पूर्ण आवेदन का प्रिंट 10 मार्च तक ले सकेंगे। जबकि परीक्षा केंद्रों के निर्धारण के लिए जिलों के आवेदकों की सूची 10 मार्च तक परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव को प्रस्तुत की जाएगी। इसके बाद जिला स्तरीय समिति 19 मार्च तक परीक्षा केंद्रों का निर्धारण करेगा। परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 5 अप्रैल तक वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे।

दो पालियों में प्रधानाध्यापक के लिए लिखित परीक्षा

11 अप्रैल को सुबह 9 से 11.30 बजे तक सहायक अध्यापक भर्ती लिखित परीक्षा होगा। प्रधानाध्यापक भर्ती के लिए लिखित परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली में दोपहर 1 से 3.30 बजे और दूसरी पाली में शाम 4.30 से 5.30 बजे की होगी। 16 अप्रैल को उत्तरमाला वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

इस पर 20 अप्रैल तक ऑनलाइन आपत्तियां प्राप्त कर 4 मई तक उनका निस्तारण किया जाएगा। 7 मई तक संशोधित उत्तरमाला को वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। 11 मई को परीक्षा का परिणाम जारी किया जाएगा। सहायक अध्यापक के लिए लिखित परीक्षा में दो प्रश्न पत्र होंगे। पहले पत्र में सामान्य ज्ञान के 50 प्रश्न और द्वितीय पत्र में संबंधित विषय के 100 प्रश्न होंगे।

बीएसए से अनुमति आवश्यक नहीं

विशेष सचिव आरवी सिंह के अनुसार सहायताप्राप्त जूनियर हाई स्कूलों में सहायक अध्यापक और प्रधानाध्यापक के पदों पर चयन निदेशालय स्तर से किया जाना है। लिहाजा भर्ती के लिए बीएसए से अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है।

भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षणिक अर्हता
सहायक अध्यापक : स्नातक
प्रधानाध्यापक : स्नातक के साथ अध्यापक के रूप में पांच वर्ष का अनुभव।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed