फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   asi send notice to balrampur hospital

...तो क्या ढह जाएगा स्पेशियलिटी ब्लॉक का कुछ हिस्सा

Sun, 17 Nov 2013 10:43 AM IST
मनीष कुमार सिंह/लखनऊ
मनीष कुमार सिंह/लखनऊ Updated Sun, 17 Nov 2013 10:43 AM IST
विज्ञापन
asi send notice to balrampur hospital

बलरामपुर अस्पताल के नवनिर्मित चार मंजिला सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक का कुछ हिस्सा अवैध निर्माण के चलते ढहाया जा सकता है।

विज्ञापन


इस संबंध में भारतीय पुरातत्व विभाग की लखनऊ इकाई ने अस्पताल प्रशासन और भवन का निर्माण कराने वाले राजकीय निर्माण निगम को नोटिस भेजकर जवाब-तलब किया है।

अस्पताल प्रशासन ने राजकीय निर्माण निगम को नोटिस मिलने की सूचना दे दी है। जानकारी के मुताबिक, अस्पताल के  इस नए ब्लॉक के लिए पुरातत्व विभाग ने करीब 45 फीट की ऊंचाई तय की थी।


लेकिन तय मानकों के आधार पर भवन की ऊंचाई अधिक हो गई है। इसके अलावा भवन के चारों तरफ छज्जे भी बिना किसी सूचना और नक्शे के बनाए गए हैं।

जिसको लेकर भारतीय पुरातत्व विभाग की लखनऊ इकाई ने आपत्ति दर्ज कराते हुए शनिवार को अस्पताल प्रशासन को नोटिस भेजा है।

अस्पताल के अधिकारियों की मानें तो नोटिस के हिसाब से अगर नवनिर्मित भवन में तोड़फोड़ की गई तो काफी नुकसान होगा और मरीजों के इलाज में भी बाधा हो सकती है।
विज्ञापन


32 करोड़ की लागत से बने बलरामपुर अस्पताल के सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक का निर्माण सपा सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed