फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Armaan and his friends beat up Abhay Pandit for protesting against offensive comments on Mahakumbh in Lucknow

UP News: साथियों संग महाकुंभ पर अभद्र टिप्पणी कर रहा था अरमान, अभय पंडित ने टोंका... तो बरसाए बेल्ट और डंडे

Sun, 02 Mar 2025 08:44 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 02 Mar 2025 08:44 AM IST
सार

अरमान अपने साथियों संग महाकुंभ पर अभद्र टिप्पणी कर रहा था। अभय पंडित ने टोंका तो उस पर बेल्ट और डंडे बरसाने शुरू कर दिए। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Armaan and his friends beat up Abhay Pandit for protesting against offensive comments on Mahakumbh in Lucknow
anuj crime - फोटो : iStock

विस्तार

राजधानी लखनऊ में मीट दुकानदार व उसके दो साथियों ने मिलकर इंदिरानगर के सुग्गामऊ निवासी अभय पंडित को बेल्ट व डंडे से पीट दिया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पीड़ित के बड़े भाई नवीन की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। महाकुंभ पर अभद्र टिप्पणी करने का विरोध करने पर वारदात को अंजाम दिया। 

विज्ञापन


नवीन ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर छोटा भाई अभय मोहल्ले की ही दुकान पर चाय पीने गया था। बगल में सुग्गामऊ के अरमान की मीट की दुकान है। अरमान व उसके दो साथियों कैफ व गोंडा निवासी आफताब ने महाकुंभ पर आपत्तिजनक बात कही। 
विज्ञापन


विरोध पर अभय से मारपीट करने लगे। वह जान बचाकर भागा तो आरोपी पीछा करते हुए आ गए। उसे घर से घसीटकर बेल्ट, डंडे व लात-घूसों से पीटा। विरोध पर उनके परिजनों के साथ अभद्रता की। अभय को घसीटकर मैदान में ले जाकर मारपीट की और धमकी देते हुए चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

इंदिरानगर पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप

नवीन का आरोप है कि शिकायत पर पुलिस ने तीन बार तहरीर बदलवाई। इसके बाद शुक्रवार को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एसीपी गाजीपुर ए. विक्रम सिंह ने बताया कि तफ्तीश की जा रही है। इंस्पेक्टर इंदिरानगर सुनील कुमार तिवारी ने बताया कि मामला अभद्र टिप्पणी का न होकर छेड़छाड़ का है। अभय पर छेड़खानी का आरोप था। इसके चलते ही तीनों ने मारपीट की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed