{"_id":"5fc3a5960ca886453d0933ba","slug":"approval-to-prosecute-retired-ias-in-mnrega-scam","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनरेगा घोटाले में रिटायर्ड आईएएस पर चलेगा मुकदमा, कोर्ट में करना होगा सरेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनरेगा घोटाले में रिटायर्ड आईएएस पर चलेगा मुकदमा, कोर्ट में करना होगा सरेंडर
Sun, 29 Nov 2020 07:13 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sun, 29 Nov 2020 07:13 PM IST
विज्ञापन
मनरेगा
मनरेगा घोटाले की जांच कर रही सीबीआई को बलरामपुर के तत्कालीन जिलाधिकारी व रिटायर्ड आईएएस सच्चिदानंद दुबे के खिलाफ केस चलाने की मंजूरी शासन ने दे दी है। पीसीएस से प्रमोशन पा कर आईएएस बने सच्चिदानन्द को अब कोर्ट में सरेंडर करना होगा।
विज्ञापन
सच्चिदानन्द के खिलाफ सीबीआई ने मिड डे मील घोटाले में एफआईआर दर्ज की थी। जांच के दौरान 2014 में मैनपुरी के डीएम रहते हुए सच्चिदानन्द के आवास पर सीबीआई ने छापे मारे थे। छापे के दौरान उनके घर से 51 लाख रुपये बरामद हुए थे। जांच के दौरान पता चला था कि ये पैसे बलरामपुर में 2007 से 2009 के बीच डीएम रहते हुए मनरेगा घोटाले से एकत्र किए गए हैं। इसके बाद सीबीआई ने सच्चिदानन्द को गिरफ्तार कर लिया था। सीबीआई ने उनके खिलाफ कई मामले दर्ज किए थे। इसमे से 4 में चार्जशीट दाखिल हो चुकी है।
विज्ञापन
मिड डे मील घोटाले में ये भी हैं आरोपी
सीबीआई बलरामपुर के मामले में चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। जबकि मिड डे मील घोटाले में जांच जारी है। इस घोटाले में तत्कालीन मुख्य विकास अधिकारी जेबी सिंह व उदय शंकर चतुर्वेदी के अलावा पूर्व बेसिक शिक्षा अधिकारी केडीएन राम व सप्लाई करने वाली फर्म को आरोपी बनाया गया था।
विज्ञापन