{"_id":"5eedcc6ecfb003502c182239","slug":"apply-covid-s-guidelines-in-child-and-protection-homes","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी जिलाधिकारी बाल व संरक्षण गृहों में लागू कराएं कोविड की गाइडलाइन, राज्य महिला आयोग सख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी जिलाधिकारी बाल व संरक्षण गृहों में लागू कराएं कोविड की गाइडलाइन, राज्य महिला आयोग सख्त
Sat, 20 Jun 2020 02:33 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 20 Jun 2020 02:33 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह ने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को बाल व संरक्षण गृहों समेत सभी राजकीय आश्रमों में कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन कराने का निर्देश दिया है। राजकीय बालिका संरक्षण गृह कानपुर नगर की अंत:वासनियों के भारी संख्या में कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद आयोग ने यह सख्त निर्देश जारी किया है। साथ ही जिले में संचालित गृहों में कोविड-19 से संक्रमित संवासिनियों की सूचना महिला आयोग को तत्काल उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया है। उपाध्यक्ष की ओर से सभी जिलाधिकारियों को इस आशय का पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
इसमें सभी जिलों में महिला कल्याण विभाग, समाज कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग, दिव्यांगजन कल्याण विभाग द्वारा संचालित बालिका व संप्रेक्षण गृहों, मूक बधिर बालिकाओं के विद्यालय, वृद्धाश्रम, राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय (बालिका), दिव्यांगजन महिलाओं के लिए संचालित गृह, केजीबीवी व समस्त अनाथालयों, महिला बंदी गृहों की बालिकाओं एवं महिलाओं की सुरक्षा के लिए उचित कदम उठाने को कहा है। पत्र में ये भी निर्देश है कि गृहों में बालिकाएं, महिलाएं व कर्मचारी मास्क का इस्तेमाल करें, सैनिटाइजेशन और सामाजिक दूरी के नियमों को मानें। साथ ही भोजनालय एवं शौचालयों में सफाई रखने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन