{"_id":"619c975883570d109563e400","slug":"applicants-of-69000-teachers-protest-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"69 हजार शिक्षक भर्ती: आरक्षित वर्ग के शिक्षक अभ्यार्थियों ने विधानसभा और ईको गार्डन के बाहर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
69 हजार शिक्षक भर्ती: आरक्षित वर्ग के शिक्षक अभ्यार्थियों ने विधानसभा और ईको गार्डन के बाहर किया प्रदर्शन
Tue, 23 Nov 2021 07:02 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 23 Nov 2021 07:02 PM IST
सार
69 हजार शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने अपनी मांगों को लेकर यूपी के विधानभवन और ईको गार्डेन में प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने उनके खिलाफ बल प्रयोग भी किया।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते अभ्यर्थियों को बल पूर्वक हटाने का प्रयास करते पुलिसकर्मी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के आदेश को लागू कराने और 69 हजार शिक्षक भर्ती में आरक्षण घोटाले के विरोध में मंगलवार सुबह अपनी मांगों को लेकर काफी संख्या में अभ्यर्थी सुबह विधानभवन का घेराव करने हजरतगंज पहुंच गए।
विज्ञापन
उन्होंने विधानसभा के सामने प्रदर्शन शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें रोका तो नोकझोंक शुरू हो गई। पुलिस ने बल प्रयोग कर प्रदर्शनकारियों को बसों में लादकर ईको गार्डेन भेज दिया।
विज्ञापन
इसके बाद आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के आदेश को लागू कराने की मांग को लेकर ईको गार्डन के मुख्य द्वार के बाहर प्रदर्शन करते रहे और इसी दौरान शिक्षक अभ्यर्थियों ने कानपुर रोड की ओर कूच कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया तो उनके बीच झड़प हो गई। हालांकि, मौके पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शनकारियो को शांत कराया। इस दौरान पुलिस ने बल प्रयोग भी किया और प्रदर्शनकारियों को ईको गार्डेन के अंदर खदेड़ दिया। प्रदर्शनकारी मांगों को लेकर अड़े रहे।