फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   anshika yadav and yashika tyagi get the morgan stanley internship in america.

टाइम्स स्क्वायर पर छाईं लखनऊ की बेटियां: आईईटी की छात्राओं को मिली प्रतिष्ठित मॉर्गन स्टैनले इंटर्नशिप

Mon, 28 Mar 2022 05:19 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 28 Mar 2022 05:19 PM IST
सार

लखनऊ की दो बेटियों को प्रतिष्ठित मॉर्गन स्टैनले इंटर्नशिप प्राप्त हुई है। आईईटी की बीटेक अंतिम वर्ष की अंशिका यादव और यशिका त्यागी को इस प्रतिष्ठित इंटर्नशिप के लिए चयनित किया गया है।

विज्ञापन
anshika yadav and yashika tyagi get the morgan stanley internship in america.
अंशिका यादव और यशिका त्यागी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (आईईटी) की दो छात्राओं को अमेरिका की प्रतिष्ठित मॉर्गन स्टैनले इंटर्नशिप प्राप्त हुई है। खास ये है कि इन छात्राओं को ऑनर करते हुए इनकी फोटो प्रोफाइल न्यूयॉर्क सिटी की टाइम्स स्क्वॉयर बिल्डिंग के बिलबोर्ड पर भी प्रदर्शित की गई है। इससे छात्राओं के परिजन के साथ ही संस्थान भी खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा है। संस्थान की बीटेक अंतिम वर्ष की अंशिका यादव और यशिका त्यागी को इस प्रतिष्ठित इंटर्नशिप के लिए चयनित किया गया है।

विज्ञापन


वर्तमान में दोनों भारत में ही रहकर काम कर रही हैं और इसके लिए उन्हें प्रतिमाह 87 हजार का स्टाइपेंड भी दिया जा रहा है। छात्राओं को यह इंटर्नशिप छह माह की मिली है। इसके बाद उनके परफार्मेंस के आधार पर आगे यहां जॉब का भी अवसर मिल सकता है। जिसे लेकर छात्राएं काफी उत्साहित हैं।
विज्ञापन


अंशिका ने बताया कि वह इन्फार्मेशन टेक्नोलॉजी से अंतिम वर्ष की छात्रा है। उसने पिछले साल इसके लिए ऑनलाइन आवेदन किया। जिसके बाद पहले ऑनलाइन टेस्ट हुआ और फिर तीन राउंड में इंटरव्यू। इसके बाद अंतिम रूप से चयन हुआ। उसे मुंबई में तैनाती मिली है और वर्तमान में वह ऑनलाइन काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि चयन के बाद उनका स्वागत करने के लिए एक सप्ताह सुबह-शाम टाइम्स स्क्वायर बिल्डिंग के बिलबोर्ड पर फोटो प्रदर्शित की गई। पिता प्रमोद कुमार यादव प्राइवेट जॉब करते हैं और मां विनीता यादव गृहणी हैं। यशिका त्यागी ने बताया कि यह अपने तरह का अलग अनुभव है। अभी उन्हें बंगलूरू में तैनाती मिली है। इंटर्नशिप के बाद प्लेसमेंट भी मिल सकता है। अभी ऑनलाइन काम चल रहा है, मई से ऑफलाइन होगा। टाइम्स स्क्वायर पर फोटो प्रदर्शित होना अपने आप में बहुत प्राउड फील करा रहा है।


पिता विपिन कुमार त्यागी व मां वीणा त्यागी इसे लेकर बहुत खुश हैं। वहीं संस्थान के निदेशक प्रो. विनीत कंसल ने भी इन छात्राओं से फोन पर बात कर उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से यह प्रदेश, एकेटीयू और संस्थान के लिए गर्व का विषय है। हम गुणवत्तापरक तकनीकी शिक्षा के लिए प्रतिबद्धता से काम कर रहे हैं। इसी का परिणाम है कि इस तरह की इंटर्नशिप विद्यार्थियों को मिल रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed