फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Another power substation will be built in the city

Lucknow News: शहर में बनेगा एक और बिजली उपकेंद्र

Thu, 25 Jul 2024 04:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 25 Jul 2024 04:21 AM IST
विज्ञापन
Another power substation will be built in the city
रायबरेली। शहर क्षेत्र के उपभोक्ताओं बेहतर बिजली आपूर्ति के लिए सातवें विद्युत उपकेंद्र का निर्माण जल्द शुरू हो गया। इस उपकेंद्र के बनने से एक लाख लोगों को लो वोल्टेज और ट्रिपिंग की समस्या से राहत मिलेगी। उपकेंद्र के बनने से तीन अन्य उपकेंद्रों का लोड कम होगा। उपकेंद्र का निर्माण अगस्त से शुरू हो सकता है। इसके निर्माण में पांच करोड़ 24 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन


शहर क्षेत्र के करीब 50 हजार बिजली उपभोक्ताओं को अभी तक इंदिरा नगर, आचार्य द्विवेदी नगर, तेलियाकोट, प्रगतिपुरम, गोराबाजार, आईटीआई विद्युत उपकेंद्र से बिजली मिलती है। इंदिरा नगर, प्रगतिपुरम, आचार्य द्विवेदी नगर उपकेंद्र लोड अधिक होने के चलते उपभोक्ताओं को ट्रिपिंग की समस्या से जूझना पड़ता है।
विज्ञापन

मांग बढ़ने पर लो वोल्टेज से जूझते हैं। इस समस्या को देखते हुए शहर के डिग्री कॉलेज चौराहे से मधुबन की तरफ जाने वाली रोड़ पर नयापुरवा मोहल्ले के पास सरकारी जमीन पर उपकेंद्र का निर्माण प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य उपकेंद्रों पर लोड होगा कम
नए उपकेंद्र से इंदिरा नगर उपकेंद्र के फिरोज गांधी, आरडीए और प्रगतिपुरम के टाउन प्रथम, आचार्य द्विवेदी नगर उपकेंद्र के सुपर मार्केट फीडर को जोड़ा जाएगा। इससे अन्य उपकेंद्रों का लोड कम होगा। इससे लोगों को बेहतर बिजली मिलेगी। पांच एमवीए वाले इस उपकेंद्र के बनने से शहर के लोगों को भरपूर बिजली मिलेगी। विद्युत वितरण खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता आनंद कुमार वर्मा ने बताया कि नया उपकेंद्र का निर्माण अगस्त महीने से शुरू हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed