{"_id":"68aa2d9f5e42ddc88d09c9b9","slug":"another-case-of-fraud-against-ansal-company-lucknow-news-c-13-lko1070-1350959-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: अंसल कंपनी पर ठगी का एक और केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: अंसल कंपनी पर ठगी का एक और केस
विज्ञापन
लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी थाने में अंसल कंपनी के खिलाफ प्लॉट के नाम पर 6.50 लाख रुपये ठगने का केस दर्ज किया गया है। इसके साथ ही अब शहरभर के थानों में दर्ज मामलों की संख्या 280 हो गई है।
चौक के यहियागंज निवासी सचिन अग्रवाल के मुताबिक वर्ष 2014 में कंपनी के अधिकारियों ने उन्हें एक प्लॉट दिखाया था। पसंद आने पर उन्होंने प्लॉट खरीदने के लिए कंपनी को 6.50 लाख रुपये का भुगतान किया था। कंपनी ने 2016 तक उन्हें प्लॉट पर कब्जा देने का आश्वासन भी दिया था। आरोप है कि तय समय पर न तो उनको प्लॉट मिला और न ही भुगतान की रकम वापस हुई। इंस्पेक्टर सुशांत उपेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार को पीड़ित की शिकायत पर कंपनी मालिक सुशील अंसल, प्रणव अंसल, विनय कुमार सिंह और सुनील कुमार गुप्ता के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है।