{"_id":"646adf98971fa26ad90694b9","slug":"anamika-murder-case-sound-of-television-loud-so-that-screams-of-woman-could-not-go-out-killer-motive-murder-2023-05-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अनामिका हत्याकांड: टेलीविजन की आवाज कर दी थी तेज, ताकि महिला की चीखें न जा सकें बाहर; किलर का ये था मकसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनामिका हत्याकांड: टेलीविजन की आवाज कर दी थी तेज, ताकि महिला की चीखें न जा सकें बाहर; किलर का ये था मकसद
Mon, 22 May 2023 10:10 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 22 May 2023 10:10 AM IST
सार
अनामिका की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी वीरेंद्र ने पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा किया है। आरोपी ने बताया कि उसका मकसद कत्ल करना ही था। उसने जिस समय वारदात को अंजाम दी, उस दौरान टीवी की आवाज बढ़ा दी थी, ताकि महिला की चीखें बाहर न जा पाएं।
विज्ञापन
Anamika murder case
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लखनऊ में एफसीआई अफसर की पत्नी अनामिका सिंह को चाकू से गोदकर मारने वाले वीरेंद्र यादव को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर इंदिरानगर के पास से चाकू, मास्क व टोपी बरामद कर ली। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसको कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।
यही आरोपी टेलीकॉम कंपनी का कर्मचारी बनकर घर में घुसा था। वारदात के वक्त उसने टेलीविजन की आवाज तेज कर दी थी, जिससे अनामिका की चीखें बाहर न जा सकें।
चिनहट के छोटा भरवारा इलाके में एफसीआई में कार्यरत आदर्श कुमार परिवार के साथ रहते हैं। बीते शुक्रवार को अनामिका की घर में घुसकर हत्या कर दी गई थी।
शनिवार को पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए उनके ही नौकर गोंडा निवासी अर्जुन सोनी को गिरफ्तार किया था। साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने दावा किया था कि अर्जुन ने लूट करने की साजिश रची। इसमें इटौंजा निवासी उसका परिचित वीरेंद्र यादव शामिल था।
साजिश के तहत वीरेंद्र ने टेलीकॉम कंपनी का कर्मचारी बनकर अनामिका से संपर्क किया। मॉडम अपग्रेड करने की बात कहकर घर में दाखिल हुआ था। फिर अनामिका की हत्या कर फरार हो गया था। पुलिस ने रविवार को वीरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया।

एडीसीपी पूर्वी सैयद अली अब्बास ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वीरेंद्र ने टीवी चेक करने के बहाने से आवाज बढ़ा दी थी। जिससे मारते वक्त अनामिका की चीखें घर से बाहर न जा पाएं। यही हुआ भी था।
वीरेंद्र का मकसद था कत्ल, नौकर को बटोरना था जेवरात-नकदी
एडीसीपी के मुताबिक पूछताछ में सामने आया कि वारदात की साजिश रचने के दौरान ही वीरेंद्र व अर्जुन ने अपना-अपना काम बांट दिया था। वीरेंद्र का मकसद ही था घर में घुसकर अनामिका की हत्या करना। इसके आगे का काम अर्जुन था कि वह जेवरात व नकदी भरकर फरार होता।
चूंकि जब वीरेंद्र वहां से निकल रहा था तभी अर्जुन की पत्नी को कुछ आशंका हो गई थी। वह तेजी से नीचे आई और अनामिका के कमरे की तरफ गई। जहां पर वह खून से लथपथ पड़ी थीं। इसलिए अर्जुन लूटपाट नहीं कर सका।
आपको बता दे ंकि लखनऊ के चिनहट के भरवारा में एफसीआई अफसर की पत्नी की शुक्रवार को दिनदहाड़े घर में घुसकर चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई। उनके पेट पर भी वार किया गया। घटना के वक्त अनामिका की डेढ़ साल की बेटी भी घर पर थी, पर हत्यारों ने उसे छुआ तक नहीं।
दोपहर में बच्चों को स्कूल से लेकर लौटी किरायेदार को घटना का पता चला। इसके बाद अनामिका को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य भी जुटाए। पुलिस ने शनिवार को नौकर को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया। रविवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया।