फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   amit Shah will now start Election Campaign Agra and Rajnath singh in Lucknow

अमित शाह आज आगरा और राजनाथ सिंह लखनऊ में करेंगे चुनावी शंखनाद

Sun, 24 Mar 2019 06:10 AM IST
रचना शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: रचना शर्मा Updated Sun, 24 Mar 2019 06:10 AM IST
विज्ञापन
amit Shah will now start Election Campaign Agra and Rajnath singh in Lucknow
file photo

मिशन 2019 को फतह करने के लिए भाजपा ने आक्रामक प्रचार अभियान की रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। भाजपा रविवार को प्रदेश में लोकसभा की सभी 80 सीटों पर एक साथ ‘विजय संकल्प सभा’ के साथ चुनाव प्रचार अभियान शुरू करेगी। इनमें पार्टी का कोई न कोई नेता, केंद्र या प्रदेश सरकार का मंत्री शामिल होगा। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह रविवार को आगरा, केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ लखनऊ, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहारनपुर, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य लखीमपुरखीरी व इटावा, उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा अंबेडकरनगर व बहराइच में विजय संकल्प सभाओं में सरकार के कामों का उल्लेख और विपक्ष की खामियों पर निशाना साधते हुए भाजपा की विजय का शंखनाद करेंगे। लोगों से प्रदेश में 74 प्लस का लक्ष्य सफल बनाने में सहयोग मांगेंगे। लोकसभा चुनाव प्रभारी जेपी नड्डा संभल में सभा को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन


विज्ञापन


सुषमा स्वराज गौतमबुद्ध नगर व ईरानी आज कानपुर में
केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज गौतमबुद्धनगर और स्मृति ईरानी कानपुर में सभा करेंगी। केंद्रीय मंत्री उमा भारती व प्रदेश सरकार में मंत्री भूपेंद्र चौधरी कैराना व  मुजफ्फरनगर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी संभल, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल बरेली, मुख्तार अब्बास नकवी व प्रदेश सरकार में मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह रामपुर में रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


योगी कल मथुरा में
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 मार्च को मथुरा में विजय संकल्प सभा को संबोधित करेंगे। प्रदेश सरकार में मंत्री धर्म सिंह सैनी व सुरेश राणा बिजनौर, अतुल गर्ग मेरठ, सह प्रभारी नरोत्तम मिश्र व प्र्रदेश सरकार में मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह फतेहपुर में सभा करेंगे।

शाह 26 को मुरादाबाद, योगी गोरखपुर व वाराणसी में करेंगे सभा
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 26 मार्च को मुरादाबाद, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर व वाराणसी, केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज गाजियाबाद, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य झांसी व फूलपुर, डॉ. दिनेश शर्मा कन्नौज व अमेठी, केंद्रीय मंत्री  मुख्तार अब्बास नकवी अमरोहा, सांसद हेमा मालिनी बुलंदशहर में सभा को संबोधत करेंगे। भाजपा के दिल्ली के अध्यक्ष मनोज तिवारी 26 को ही उन्नाव में सभा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed