{"_id":"68d61e9e7edbcdb90a02b226","slug":"ambedkarnagar-cow-slaughter-accused-shot-in-leg-in-police-encounter-arrested-2025-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkarnagar: पुलिस मुठभेड़ में गो हत्या के आरोपी के पैर में लगी गोली, गिरफ्तार किया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkarnagar: पुलिस मुठभेड़ में गो हत्या के आरोपी के पैर में लगी गोली, गिरफ्तार किया गया
Fri, 26 Sep 2025 10:33 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 26 Sep 2025 10:33 AM IST
सार
अंबेडकरनगर के अकबरपुर में गोहत्या के आरोपी की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। आरोपी गोली लगने से घायल हो गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल हुआ गोहत्या का आरोपी।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
अंबेडकरनगर के अकबरपुर पुलिस की गो-तस्करों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पुलिस ने गोहत्या के एक आरोपी को पैर में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया। इसके कब्जे से एक बाइक, तमंचा, एक कारतूस व पशु हत्या करने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले हथियार बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक श्रीनिवास पांडेय, एसआई राजेश रामदेव यादव मय हमराही तक्षशिला अकेडमी के आगे पहुंचे तो राहगीरों के वाहन की रोशनी में एक व्यक्ति मरैला से लोरपुर ताजन कि तरफ पैदल जाता दिखाई दिया। रुकने का इशारा करने पर कच्चे रास्ते पर मुड़कर भागने लगा। पीछा कर रही पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लग गई।
विज्ञापन
इसकी पहचान रज्जाक निवासी बंजारा टोला लोरपुर ताजन के रूप में हुई। घायल अवस्था में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। एसपी अभिजीत आर शंकर ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।
विज्ञापन