फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Amausi Airport: International flights will shift to new terminal from tomorrow, departure upstairs, arrival on

अमौसी एयरपोर्ट: कल से नए टर्मिनल पर शिफ्ट होंगी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें, डिपार्चर ऊपर, अराइवल ग्राउंड फ्लोर पर

Fri, 07 Jun 2024 10:00 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 07 Jun 2024 10:00 AM IST
सार

Amausi Airport:लखनऊ से अबूधाबी, दुबई, शारजाह, दम्मम, रियाद, जेद्दा, मस्कट, रस अल खैमाह और बैंकॉक की अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन होता है।

विज्ञापन
Amausi Airport: International flights will shift to new terminal from tomorrow, departure upstairs, arrival on
Lucknow airport - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमौसी एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय फ्लाइटें आठ जून से नए टर्मिनल टी-थ्री पर शिफ्ट कर दी जाएंगी। इस संबंध में एयरलाइनों को सूचित कर दिया गया है। घरेलू उड़ानों को पहले ही नए टर्मिनल पर शिफ्ट किया जा चुका है। अमौसी हवाईअड्डे पर खाड़ी देशों आदि की उड़ानें घरेलू टर्मिनल टी-वन से संचालित होती हैं। दिल्ली, मुंबई आदि शहरों के लिए फ्लाइटें टी-2 टर्मिनल से चलती थी। इन्हें हाल ही में एयरपोर्ट के नए टर्मिनल टी-3 पर शिफ्ट किया जा चुका है। अब शनिवार से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को भी इस टर्मिनल पर शिफ्ट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


एयरपोर्ट के प्रवक्ता ने बताया कि आठ को फ्लाय दुबई, एयर इंडिया एक्सप्रेस और इंडिगो एयरलाइंस की तीन उड़ानें सुबह छह से साढ़े सात बजे के बीच नए टर्मिनल पर पहुंचेंगी। फ्लाय दुबई की फ्लाइट यहां से टेकऑफ करेगी। इंडिगो, एयर इंडिया एक्सप्रेस, सउदी एयरलाइंस, ओमान एयर, थाई एयर एशिया, फ्लाईनास, सलाम एयर और फ्लाई दुबई अपनी उड़ानें नए टर्मिनल पर शिफ्ट करेंगी।
विज्ञापन


लखनऊ से अबूधाबी, दुबई, शारजाह, दम्मम, रियाद, जेद्दा, मस्कट, रस अल खैमाह और बैंकॉक की अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन होता है। 2400 करोड़ से तैयार टी-थ्री के पहले चरण में क्षमता प्रतिवर्ष 80 लाख यात्रियों की है। दूसरे चरण के अंत तक यह क्षमता बढ़कर प्रतिवर्ष 1.3 करोड़ हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिपार्चर ऊपर, अराइवल ग्राउंड फ्लोर पर
नए टर्मिनल में डिपार्चर फर्स्ट फ्लोर से है, जहां फ्लाईओवर के रास्ते पहुंचते हैं। अराइवल नीचे ग्राउंड फ्लोर पर है। टर्मिनल पर डिजी यात्रा, पर्याप्त चेक-इन काउंटर, स्वयं सेवा कियोस्क, स्वयं सामान ड्रॉप सेवा, स्वचालित ट्रे प्रणाली, उन्नत सामान जांच मशीन, बैगेज पुनः प्राप्त बेल्ट और विमानों के लिए एयरोब्रिज और पार्किंग बे की सुविधाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed