फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Alleged man speaks why he threw acid on a girl student in Bahraich.

छात्रा से दोस्ती करने के लिए लड़के ने अंधविश्वास में फेंका था एसिड, चार महीने पहले हुई थी अनबन

Tue, 22 Dec 2020 11:07 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच Published by: ishwar ashish Updated Tue, 22 Dec 2020 11:07 PM IST
विज्ञापन
Alleged man speaks why he threw acid on a girl student in Bahraich.
गिरफ्तार किया गया आरोपी युवक। - फोटो : amar ujala

कोचिंग से पढ़कर घर वापस जा रही छात्रा के ऊपर एसिड अटैक करने वाले आरोपी छात्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। छात्रा से चार महीने पहले आरोपी की अनबन हुई थी। छात्रा की दोस्ती को पाने के लिए अंधविश्वास में आकर अनजाने में आरोपी छात्र ने उस पर तेजाब फेंका था। पुलिस ने आरोपी छात्र को मंगलवार शाम गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उसको बहकाने वाला साथी फरार है।

विज्ञापन


नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी 17 वर्षीय छात्रा कोचिंग से पढ़कर सोमवार की शाम अपने घर जा रही थी। रास्ते में दुलदुल हाउस के पास एक युवक ने उस पर तेजाब फेंक दिया। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में तीन टीमें लगाई गई थी।
विज्ञापन


सोमवार शाम को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कानपुर भाग रहे आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। एएसपी नगर कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान मोहल्ला काजीपुरा दक्षिणी निवासी मोहम्म्द एहतिशाम उर्फ सद्दाम के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसकी छात्रा से दोस्ती थी। लगभग चार महीने पहले दोनों के बीच अनबन हो गई थी। छात्रा की दोस्ती पाने के लिए आरोपी छात्र अंधविश्वास में पड़ गया और छात्रा को अपने बस में करने के लिए एक युवक द्वारा लाए गए केमिकल को उसके ऊपर डाल दिया। एएसपी ने बताया कि आरोपी छात्र को जेल भेज दिया गया। वहीं, उसका दूसरा साथी अभी फरार है। पुलिस आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है।

ऐसे अंधविश्वास में पड़ा आरोपी छात्र

आरोपी छात्र का एक दोस्त गुल्लावीर कॉलोनी निवासी सुहेल उर्फ पीके बाबा ने बताया कि वह नेपाल में एक ऐसे बाबा को जानता है जो मिट्टी को फूंक कर देते है। उसको जिस पर फेंको वह सामने वाले के वश में हो जाता है। दो बार ऐसा करने पर कुछ न हुआ तो तीसरी बार पीके बाबा ने एसिड लाकर दिया और आरोपी छात्र ने छात्रा को वश में करने के लालच में उस परतेजाब फेंक दिया जिससे छात्रा झुलस गई।

11वीं का छात्र है आरोपी
पकड़ा गया आरोपी मोहम्मद एहतिशाम 11वीं का छात्र है। वह शहर के गांधी इंटर कॉलेज में पढ़ाई कर रहा है और साथ में परिवार का पालन पोषण करने के लिए एसी की दुकान पर काम भी करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed