{"_id":"240bc222342e8e3a761aa618130eccfe","slug":"allegations-of-amit-shah-are-false-says-congress-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"'अंग्रेजों का एजेंट था आरएसएस, न दे राष्ट्रभक्ति का लाइसेंस'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'अंग्रेजों का एजेंट था आरएसएस, न दे राष्ट्रभक्ति का लाइसेंस'
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 26 Feb 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह द्वारा बहराइच में पार्टी पर लगाए गए आरोप को झूठ का पुलिंदा करार दिया है।
विज्ञापन
कांग्रेस कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन सत्यदेव त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से कांग्रेस राष्ट्रभक्ति का लाइसेंस नहीं लेगी।
स्वतंत्रता संग्राम के दौरान जो लोग अंग्रेजों के एजेंट के रूप में कार्य करते थे, वे आज स्वतंत्रता संग्राम की पार्टी और राष्ट्र के लिए बलिदान देने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी व राजीव गांधी की शहादत का अपमान कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार अब राष्ट्रभक्ति के नाम पर देश की जनता का ध्यान अपनी विफलताओं से हटाने की कोशिश कर रही है।