{"_id":"67d5e322b3f568ec200ba04d","slug":"all-public-pharmacy-centers-except-lohia-received-license-lucknow-news-c-13-1-lko1029-1116160-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: लोहिया को छोड़कर सभी जन औषधि केंद्र को मिले लाइसेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: लोहिया को छोड़कर सभी जन औषधि केंद्र को मिले लाइसेंस
विज्ञापन
लखनऊ। सरकारी अस्पतालों में एक माह से बंद पड़े जन औषधि केंद्र सोमवार से खुल जाएंगे। इससे मरीजों को सस्ती दर पर दवाएं मिल सकेंगी। ड्रग विभाग ने लोहिया संस्थान को छोड़कर सभी का लाइसेंस जारी कर दिया है।
शहर के 11 सरकारी अस्पतालों में जन औषधि केंद्र का संचालन हो रहा है। नए टेंडर के बाद कंपनी ने लाइसेंस नहीं लिया था। पुराने लाइसेंस पर सभी केंद्र संचालित हो रहे थे। ड्रग विभाग ने आपत्ति लगाकर सभी केंद्र फरवरी में बंद करवा दिए थे।
इससे मरीज निजी मेडिकल स्टोरों से महंगी दवाएं खरीद रहे थे। नई कंपनी ने लाइसेंस प्रक्रिया के लिए आवेदन किया था। हालांकि, किन्हीं कारणों के चलते लोहिया का लाइसेंस नहीं जारी हुआ है। बलरामपुर, सिविल, लोकबंधु, रानीलक्ष्मीबाई, ठाकुरगंज संयुक्त अस्पताल, गोसाईंगंज व मोहलालगंज सीएचसी, रामसागर मिश्रा संयुक्त अस्पताल, बीआरडी महानगर अस्पताल को लाइसेंस जारी हो गया है।