फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   All India Muslim Personal Law Board meeting in Nadwa College.

अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री बोले- आतंकवाद का समर्थक है मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड

Sat, 12 Oct 2019 07:51 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 12 Oct 2019 07:51 PM IST
विज्ञापन
All India Muslim Personal Law Board meeting in Nadwa College.
नदवा कॉलेज में हो रही पर्सनल लॉ बोर्ड की बैठक। - फोटो : amar ujala

अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री मोहसिन रजा ने कहा कि मुस्लिम पर्सलन लॉ बोर्ड आतंकवाद का समर्थक है। सरकार बोर्ड के आय के स्रोतों की जांच  कराएगी, क्योंकि टेरर फंडिंग हमारी बड़ी चिंता है। बोर्ड का कोई वैधानिक स्टेटस नहीं है। सुप्रीम कोर्ट में अयोध्या मामले की रोज सुनवाई के बावजूद इस मुद्दे पर बैठक बुलाना बताता है कि बोर्ड अदालत का सम्मान नहीं करता है और देश के संविधान को नहीं मानता।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पर्सनल लॉ बोर्ड का दर्जा सिर्फ एक एनजीओ का है। हमें यह देखना है कि इसकी स्थापना कब हुई। उद्देश्य क्या है और वर्तमान में देश के कानून के दायरे में इनका स्टेटस क्या है? इन्हें फंडिंग कौन कर रहा है? बोर्ड ने हमेशा मुसलमानों का शोषण किया है। उनकी तरक्की पर ध्यान देने के बजाय गुमराह करने का काम किया है। आज जब अयोध्या प्रकरण में फैसला आने वाला है तो इसी एजेंडे पर छह महीने में दूसरी बैठक क्यों रखी?
विज्ञापन


अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री ने कहा कि जब भी सरकार आतंकवाद पर प्रहार करती है, बोर्ड आतंकियों के समर्थन में खड़ा हो जाता है। एनआरसी और तीन तलाक पर भी उसका रुख अवाम के हितों के खिलाफ है। कहा, मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्य निजी स्वार्थों के लिए काम कर रहे हैं। यह बोर्ड न सिर्फ अपनी प्रासंगिकता खो चुका है, बल्कि असांविधानिक भी है। बोर्ड सिर्फ देश में माहौल खराब करने का काम कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed