{"_id":"628de9808dad577579517a01","slug":"akhilesh-s-attack-on-the-government-bjp-did-not-generate-one-unit-of-electricity-was-busy-hiding-the-figures","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश का सरकार पर हमला : भुखमरी में चौथे स्थान पर और अपराध में पहले स्थान पर है उत्तर प्रदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश का सरकार पर हमला : भुखमरी में चौथे स्थान पर और अपराध में पहले स्थान पर है उत्तर प्रदेश
Wed, 25 May 2022 04:19 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 25 May 2022 04:19 PM IST
सार
अखिलेश यादव ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर चिकित्सा विश्वविद्यालय बनाया जा रहा था, लेकिन अभी तक उसके संचालन के लिए भवन का इंतजाम नहीं हो सका। यह यूनिवर्सिटी राम मनोहर लोहिया चिकित्सा विश्वविद्यालय में चल रही है।
विज्ञापन
यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि नीति आयोग के अनुसार यूपी भुखमरी में चौथे स्थान पर है, जबकि अपराध में पहले पायदान है। भाजपा सरकार ने एक यूनिट बिजली पैदा नहीं की, जिसकी वजह से पूरे प्रदेश को खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। बिजली बिल में तमाम गड़बड़ी हुई है। भाजपा सरकार ने सिर्फ मेडिकल कॉलेजों के लिए भवन बनाए हैं। लेकिन इससे मरीजों को कोई फायदा नहीं मिल रहा है। बल्कि जो अस्पताल पहले से चल रहे थे उनकी दुर्दशा कर दी है। जिस वक्त लोगों को दवा की जरूरत थी उन्हें नहीं दी गई। लखनऊ में कोरोना से सैकड़ों लोग मर गए और सरकार आंकड़े छुपाने में लगी रही।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने सपा द्वारा शुरू किए गए कार्य को करके अपनी पीठ थपथपाई है। कई ऐसे कार्य जिसे सपा ने पूरा किया था उन्हें जानबूझकर खराब किया गया। एक्सप्रेस-वे में तो जानबूझकर बदलाव किया गया। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर चिकित्सा विश्वविद्यालय बनाया जा रहा था, लेकिन अभी तक उसके संचालन के लिए भवन का इंतजाम नहीं हो सका। यह यूनिवर्सिटी राम मनोहर लोहिया चिकित्सा विश्वविद्यालय में चल रही है। यही हाल अन्य विकास कार्यों का भी है। वास्तविकता तो यह है भाजपा सरकार सिर्फ आंकड़ों को छुपाने में जुटी है।
विज्ञापन