{"_id":"5fe1044a6fa6cd1a6869fab8","slug":"after-48-hours-old-woman-funeral-done-in-amethi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेरोल न मिलने से बुजुर्ग मां को मुखाग्नि नहीं दे पाया जेल में बंद इकलौता बेटा, 48 घंटे बाद किसी और ने किया दाह संस्कार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पेरोल न मिलने से बुजुर्ग मां को मुखाग्नि नहीं दे पाया जेल में बंद इकलौता बेटा, 48 घंटे बाद किसी और ने किया दाह संस्कार
Wed, 23 Dec 2020 07:17 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 23 Dec 2020 07:17 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Twitter
उत्तर प्रदेश के मुंशीगंज थाना क्षेत्र के बंदोईया गांव की इस राजी देवी (70) का निधन शनिवार रात हो गया था। बुजुर्ग महिला का इकलौत पुत्र राजेश मिश्र हत्या के एक मामले में जेल में है। बुजुर्ग के निधन की खबर ग्रामीणों को हुई तो उन्होंने मुखाग्नि के लिए राजेश को पेरोल दिलाने की कोशिश शुरू की।
विज्ञापन
इसके लिए ग्रामीणों ने डीएम अरुण कुमार से लेकर कोर्ट तक का दरवाजा खटखटाया, लेकिन हर जगह से निराश होने के बाद सोमवार शाम महिला का अंतिम संस्कार कर दिया। बुजुर्ग महिला को मुखाग्नि जेल में निरुद्ध राजेश मिश्र के बड़े पुत्र अमन उर्फ सतीश ने दी।
विज्ञापन
इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। मां के निधन और उसका शव घर में होने के बावजूद राजेश को पेरोल नहीं दिए जाने से ग्रामीणों में आक्रोश है।