फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   affordable housing scheme of nagar nigam in lucknow

नगर निगम शुरू करने जा रहा है सस्ती आवास योजना, इस कीमत पर मिलेंगे फ्लैट

Tue, 13 Nov 2018 04:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 13 Nov 2018 04:29 PM IST
विज्ञापन
affordable housing scheme of nagar nigam in lucknow
नगर निगम - फोटो : amar ujala
नगर निगम भी लखनऊवासियों को सस्ते आवास उपलब्ध कराएगा। इसको लेकर पारा में 239 फ्लैटों की योजना लॉन्च की जा रही है। इसके लिए टेंडर भी जारी कर दिया गया है और यह 15 नवंबर को खोला जाएगा। जी प्लास थ्री आवासों की यह योजना विशेष तौर पर प्रधानमंत्री योजना के तहत शहरवासियों के लिए लाई गई है।
विज्ञापन


योजना के लिए जमीन चिह्नित करने का काम पहले ही पूरा कर लिया गया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद पंजीकरण शुरू होगा। योजना पर करीब 10 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। करीब डेढ़ साल पहले नगर निगम ने ने पारा और रायबरेली रोड पर औरंगाबाद खालासा नाम से करीब डेढ़ हजार फ्लैटों की आवासीय योजना लॉन्च की थी, जिसमें से करीब 750 फ्लैट औरंगाबाद खालसा योजना में और उतने ही पारा में बनाए जाने की योजना है।
विज्ञापन


औरंगाबाद खालसा योजना का पंजीकरण भी किया जा चुका है, लेकिन यहां पर महंगे  फ्लैट होने होने के कारण महज 20 पंजीकरण हुए। इसको देखते हुए निगम प्रशासन अब पारा में सस्ते आवास बनाएगा। इससे निगम प्रशासन आवासीय योजना में पीएम आवास बनाए जाने की शर्त भी पूरी कर लेगा। सरकार द्वारा बनाए गए नियमों के तहत 250 आवासों से अधिक की योजना लाए जाने पर पीएम आवास योजना के तहत भी मकान बनाया जाना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मांग को देखते हुए बदलाव

affordable housing scheme of nagar nigam in lucknow
flat
छोटे फ्लैटों की अधिक मांग और प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए भी आवास बनाने को लेकर नगर निगम ने पारा के प्रोजेक्ट में बदलाव कर दिया है। पहले यहां पर पीएम आवास योजना का प्रावधान नहीं था। अब यहां पर स्ववित्तपोषित योजना के अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना के भी फ्लैट बनेंगे। पीएम आवास योजना की शर्त के तहत फ्लैट की कीमत साढ़े चार लाख से अधिक नहीं तय की जा सकती। इसको देखते पारा में खसरा संख्या 2830, 2832, 2833, 2840, 2841, 2842, 2843 और 2844 की खाली जमीन पर जी प्लस थ्री प्रकार के पीएम आवास बनाए जाएंगे।

15 को खुलेगा टेंडर
पारा आवासीय योजना में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 239 आवास बनाए जाएंगे। यह जी प्लस थ्री श्रेणी के होंगे। निर्माण एजेंसी के चयन को लेकर टेंडर जारी हो चुका है और 15 नवंबर को खोला जाएगा। - एसपी सिंह, मुख्य अभियंता नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed