फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   advocate committed suicide in lucknow

लखनऊः अधिवक्ता ने फांसी लगाकर दी जान, पत्नी ने सुसाइड करने की बताई ये वजह

Wed, 13 Nov 2019 12:13 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 13 Nov 2019 12:13 PM IST
विज्ञापन
advocate committed suicide in lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ के जानकीपुरम विस्तार निवासी अधिवक्ता प्रशांत कुमार मिश्रा (42) ने सोमवार शाम बाथरूम में एंगल से फांसी लगाकर जान दे दी। पत्नी साधना का आरोप है कि एक युवती उन्हें ब्लैकमेल कर रही थी और कुछ दिन पहले फर्जी एफआईआर भी दर्ज करा दी थी।
विज्ञापन


युवती की हरकतों से अधिवक्ता अवसाद में थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इंस्पेक्टर मोहम्मद अशरफ ने बताया कि प्रशांत कुमार मिश्रा हाईकोर्ट में प्रैक्टिस करते थे और पत्नी साधना व बेटी सुवर्णा के साथ रहते थे। सोमवार शाम करीब चार बजे साधना किसी काम से बाजार गई थीं। लौटने पर उन्होंने पति को लापता पाया।
विज्ञापन

नहीं मिला सुसाइड नोट

वह पति को पुकारते हुए पूरे घर में ढूंढने लगी। बाथरूम का दरवाजा खोलने पर उसकी चीख निकल गई। पति एंगल के सहारे लटके हुए थे। उसकी चीखें सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए और अधिवक्ता को फंदे से उतारकर अस्पताल ले गए। हालांकि, उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

सूचना पाकर आई पुलिस ने सुसाइड नोट की तलाश की, लेकिन नहीं मिला। साधना का कहना है कि कुछ महीने से एक युवती उनके पति को परेशान कर रही थी। वह उन्हें ब्लैकमेल करती थी और जेल भिजवाने की धमकी देती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed