लखनऊः अधिवक्ता ने फांसी लगाकर दी जान, पत्नी ने सुसाइड करने की बताई ये वजह
युवती की हरकतों से अधिवक्ता अवसाद में थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इंस्पेक्टर मोहम्मद अशरफ ने बताया कि प्रशांत कुमार मिश्रा हाईकोर्ट में प्रैक्टिस करते थे और पत्नी साधना व बेटी सुवर्णा के साथ रहते थे। सोमवार शाम करीब चार बजे साधना किसी काम से बाजार गई थीं। लौटने पर उन्होंने पति को लापता पाया।
नहीं मिला सुसाइड नोट
वह पति को पुकारते हुए पूरे घर में ढूंढने लगी। बाथरूम का दरवाजा खोलने पर उसकी चीख निकल गई। पति एंगल के सहारे लटके हुए थे। उसकी चीखें सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए और अधिवक्ता को फंदे से उतारकर अस्पताल ले गए। हालांकि, उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।
सूचना पाकर आई पुलिस ने सुसाइड नोट की तलाश की, लेकिन नहीं मिला। साधना का कहना है कि कुछ महीने से एक युवती उनके पति को परेशान कर रही थी। वह उन्हें ब्लैकमेल करती थी और जेल भिजवाने की धमकी देती थी।