{"_id":"5a0b47f04f1c1bee688bb6ac","slug":"a-transgender-did-not-get-help-from-administration","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसजेंडर को कर्ज नहीं दिया, जब बाइक लेने पहुंची तो कहा- किसी महिला या पुरूष के नाम पर खरीदो","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रांसजेंडर को कर्ज नहीं दिया, जब बाइक लेने पहुंची तो कहा- किसी महिला या पुरूष के नाम पर खरीदो
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 15 Nov 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
किन्नर पायल सिंह
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ महानगर इलाके में बाइक शोरूम पर फाइनेंस कंपनी के एजेंट ने थर्ड जेंडर को कर्ज देने से इन्कार कर दिया। आधार कार्ड व आयकर रिटर्न के दस्तावेज लेकर पहुंचे किन्नर से नोकझोंक हुई। अपमान से क्षुब्ध किन्नर ने महानगर थाने में शिकायत की, जहां से पुलिसकर्मियों ने तहरीर लेकर उसे टरका दिया।
विज्ञापन
वजीरगंज थाना क्षेत्र के दवरहा घाट निवासी किन्नर पायल सिंह किश्तों पर मोटरसाइकिल खरीदने के लिए मंगलवार दोपहर महानगर के बादशाहनगर स्थित शोरूम पर पहुंची। 1.56 लाख रुपये की मोटरसाइकिल पसंद करने के बाद पायल ने निजी फाइनेंस कंपनी के एजेंट से बात की। उसने आधार कार्ड, आयकर रिटर्न व अन्य दस्तावेज जांचने के बाद बॉस से संपर्क किया।
विज्ञापन
एजेंट ने फाइनेंस कंपनी में थर्ड जेंडर का कोई कॉलम न होने की बात कहकर पायल को कर्ज देने से इन्कार कर दिया। पायल ने कानूनी अधिकारों, मताधिकार व अन्य तर्क दिए। इस पर एजेंट ने किसी पुरुष या महिला के नाम से मोटरसाइकिल खरीदने का सुझाव दे डाला।
विज्ञापन
इससे क्षुब्ध पायल सिंह पुलिस से शिकायत करने महानगर थाने पहुंची। मुंशी ने टालमटोल के बाद अर्जी ली और मामले की जांच दरोगा से कराकर कार्रवाई की बात कहकर टरका दिया।
किन्नर पायल सिंह का कहना है कि 1.56 लाख की किश्तों पर बाइक लेनी थी। आधार कार्ड, आयकर रिटर्न व अन्य दस्तावेज होने के बावजूद फाइनेंस कर्मी ने थर्ड जेंडर का कॉलम नहीं होने का कारण बताकर लोन देने से मना कर दिया।