फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A student commits suicide in Gonda.

सॉरी पापा... स्कूल वालों ने मुझे मरने पर मजबूर कर दिया

Mon, 03 Apr 2017 02:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोंडा
ब्यूरो/अमर उजाला, गोंडा Updated Mon, 03 Apr 2017 02:51 PM IST
विज्ञापन
A student commits suicide in Gonda.
छात्र शिवम ओझा - फोटो : amar ujala

ट्यूशन नहीं पढ़ने पर सेंट जेवियर्स स्कूल प्रबंधन ने 11वीं कक्षा के छात्र शिवम ओझा (16) को इतना प्रताड़ित किया कि उसने शनिवार रात फांसी लगा ली।

विज्ञापन


कमरे में मिले सुसाइड नोट में छात्र ने स्कूल प्रबंधन की प्रताड़नाओं और प्रैक्टिकल परीक्षा में फेल करने का आरोप लगाया है। छात्र के पिता ने कोतवाली नगर में स्कूल प्रबंधक व कक्षा अध्यापक के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


छपिया थाना क्षेत्र के बखरवा गांव के रहने वाले वीरेंद्र कुमार ओझा के मुताबिक उनका बेटा शिवम ओझा कोतवाली नगर क्षेत्र के पंतनगर मोहल्ले में किराये पर कमरा लेकर रहता था। शिवम पढ़ने में काफी होशियार था इसलिए उसने टयूशन लेने से मना कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवम के कमरे से मिले सुसाइड नोट के अनुसार उसके स्कूल के प्रबंधक व क्लास टीचर उस पर ट्यूशन करने के लिए दबाव बना रहे थे। इन्कार करने पर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। इस बात की जानकारी शिवम ने अपने परिवारीजनों को भी दी थी लेकिन तब उसकी बात को गंभीरता से नहीं लिया।

वार्षिक परीक्षा में फेल किए जाने से खो बैठा उम्मीद

A student commits suicide in Gonda.
सा‌थी की मौत पर प्रदर्शन करते स्कूल के छात्र - फोटो : amar ujala

इस बीच स्कूल प्रबंधन ने उसे प्रायोगिक परीक्षा की जानकारी नहीं दी जिससे उसकी परीक्षा छूट गई। शिकायत करने पर प्रबंधक ने प्रायोगिक परीक्षा के नंबर देने का आश्वासन देकर उसे चुप करा दिया। इसके बाद वार्षिक परीक्षा में उसे फेल कर दिया गया।

इस बात को वह बर्दाश्त नहीं कर पाया और शनिवार की रात अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। रविवार की सुबह जब उसके कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने दवाजा तोड़कर अंदर देखा तो शिवम का शव रस्सी के सहारे लटक रहा था। प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि वीरेंद्र की तहरीर पर स्कूल के प्रबंधक सुमित दत्ता व क्लास टीचर के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया गया है।

सॉरी पापा...आई एम गोइंग टू कमिट सुसाइड

A student commits suicide in Gonda.

अपने सुसाइड नोट में शिवम ने लिखा है... सॉरी पापा...आई एम गोइंग टू कमिट सुसाइड। मैंने तो बहुत बड़े-बड़े सपने देखे थे। मैंने कभी नहीं सोचा था मेरे स्कूल वाले मुझे इतनी जल्दी मरने पर मजबूर कर देंगे। .. मैं ग्यारहवीं में फेल हो गया और मैं अपना मुंह अपने माता-पिता को कैसे दिखाऊं। कैसे उनके सपनों को टूटता हुआ देखूं। इसलिए मैं जा रहा हूं...
सबको मेरा प्रणाम

इस पर सेंट जेवियर्स हायर सेकेंडरी स्कूल गोंडा के प्रबंधक सुजैन दत्ता का कहना है कि बच्चे की आत्महत्या पर पूरे स्कूल प्रबंधतंत्र को अफसोस है। शिवम पढ़ने में कमजोर था। वह मैथ्स व केमिस्ट्री में भी फेल था। प्रैक्टिकल परीक्षा में भी नहीं आया था। इसलिए उसके व परिवार की ओर से लगाया गया आरोप पूरी तरह से गलत है। यदि किसी प्रकार की परेशानी थी तो वह स्कूल की प्रधानाचार्य या मुझसे सीधे मिलकर बात कह सकता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed