{"_id":"58dbeed94f1c1bfc4c63e2a2","slug":"a-sepoy-slapped-students-of-that-created-ruckus","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों को थप्पड़ मारने पर बवाल, प्रदर्शन, सिपाही निलंबित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रों को थप्पड़ मारने पर बवाल, प्रदर्शन, सिपाही निलंबित
amar ujala.com, presented by-ईश्वर आशीष
Updated Wed, 29 Mar 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
काफी देर तक प्रशासन छात्रों को समझाने में जुटा रहा
- फोटो : amar ujala
लखनऊ के अलीगंज के कपूरथला चौराहे पर एक सिपाही के लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्रों को थप्पड़ मार देने पर छात्रों ने बवाल कर दिया और सिपाही के निलंबन पर अड़ गए। सिपाही को निलंबित करने पर छात्र शांत हुए।
विज्ञापन
छात्रों ने सिपाही के निलंबन की मांग को लेकर अलीगंज थाना घेरने की कोशिश की। उन्होंने कपूरथला चौराहे पर जाम लगा दिया। मामले की पूरी जानकारी पर लखनऊ की एसएसपी मंजिल सैनी ने सिपाही को निलंबित किया तब जाकर छात्र शांत हुए।
विज्ञापन
एएसपी ट्रांस गोमती के अनुसार, लखनऊ विश्वविद्यालय के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहा सौरभ राय शाम को अपने दोस्तों के साथ कपूरथला चौराहे पर चाय पी रहा था। तभी वहां एक सिपाही आया और ठेले वाले को गाली देते हुए वहां से ठेला हटाने को कहा।
विज्ञापन
छात्रों ने सिपाही की हरकत का विरोध किया तो वह उन पर ही भड़क गया और छात्रों से आईडी मांगी। छात्रों की बात पूरी होने से पहले ही सिपाही ने छात्रों को गाली देते हुए थप्पड़ मारने लगा। जिसके बाद छात्रों विश्वविद्यालय के अपने दोस्तों को बुला लिया। छात्रों ने जमकर बवाल किया और सिपाही के निलंबन पर ही मानें।