{"_id":"656c1717922aaa6dbe0a1ae3","slug":"a-man-murdered-in-deva-kotwali-in-barabanki-2023-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki: खेत की रखवाली कर रहे युवक की गला रेतकर हत्या, अवैध संबंध के चलते वारदात की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki: खेत की रखवाली कर रहे युवक की गला रेतकर हत्या, अवैध संबंध के चलते वारदात की आशंका
Sun, 03 Dec 2023 11:20 AM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, देवा (बाराबंकी)
संवाद न्यूज एजेंसी, देवा (बाराबंकी)
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 03 Dec 2023 11:20 AM IST
सार
बाराबंकी जिले की देवा कोतवाली में युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई है। युवक का शव मचान के पीछे पुआल के पास रक्तरंजित हालत में मिला है।
विज्ञापन
घटनास्थल का एक दृश्य।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाराबंकी की देवा कोतवाली इलाके में शनिवार की रात खेत पर मचान बनाकर रखवाली कर रहे युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। सुबह उसका शव मचान के पीछे पुआल के पास पड़ा मिला। परिजनों से सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारियों ने फॉरेंसिक व डॉग स्क्वॉयड टीम के साथ घटनास्थल पर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मौके पर मिली टूटी चूड़ियां, बुंदे आदि को देखकर अवैध संबंधों के चलते हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। देवा के ग्राम खेवली का लाल मोहम्मद (28) पुत्र मोहम्मद शफीक की नरसिंह मंदिर के पास लकड़ी के ठेकी है। पड़ोस में खेत में मटर की बोआई कर रखी थी। फसल की रखवाली के लिए लाल मोहम्मद खेत में ही मचान बनाकर रात में रुकता था।
विज्ञापन
शनिवार की रात भी वह खेत की रखवाली करने रुका था। सुबह परिजन व ग्रामीण खेत पहुंचे तो मचान के पीछे पुआल के पास युवक का शव पड़ा मिला। उसकी गला रेतकर बेरहमी से हत्या की गई थी। हत्या की खबर लगते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
सीओ सिटी डॉ. बीनू सिंह देवा, कुर्सी, जहांगीराबाद पुलिस के अलावा फॉरेंसिक व डॉग स्क्वॉयड टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंची। टीम को छानबीन के दौरान खेत में टूटी चूड़ियां, बुंदे इत्यादि मिले हैं। परिजन हत्या के कारणों की जानकारी से इनकार कर रहे हैं। हालांकि क्षेत्र में चर्चा है कि अवैध संबंधों के चलते वारदात को अंजाम दिया गया है। सीओ ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। छानबीन चल रही है, जल्द ही हत्या के कारणों का पता लगा लिया जाएगा।