फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   a man died and three students injured in an accident in bahraich

बहराइच: ट्रक की भीषण टक्कर से परीक्षा दिलवाने जा रहे युवक की मौत, तीन छात्राएं घायल

Mon, 02 Mar 2020 02:17 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, बहराइच
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, बहराइच Published by: ishwar ashish Updated Mon, 02 Mar 2020 02:17 PM IST
विज्ञापन
a man died and three students injured in an accident in bahraich
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
बहराइच में सोमवार सुबह मटेरा कला बरदहा मार्ग स्थित बाबा कुट्टी के सामने भीषण हादसा हुआ। सामने से आ रहे ट्रक ने मोटर साइकिल में टक्कर मार दी। जिससे पड़ोस की तीन छात्राओं को परीक्षा दिलाने जा रहे युवक की दुर्घटना में मौत हो गई जबकि तीनों छात्राएं घायल हो गई हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, खैरीघाट के मटेरा कला निवासी उमेश (21 वर्ष) पुत्र शिवशंकर सोमवार सुबह जया (15 वर्ष) पुत्री सरवानन्द मिश्र, अंजलि (15 वर्ष) पुत्री रामनिवास शुक्ल व जया द्विवेदी (16 वर्ष ) पुत्री रामकुमार को मोटरसाइकिल से हाईस्कूल की परीक्षा दिलाने मां पार्वती देवी इंटर कालेज बरदहा ले जा रहा था तभी करीब सुबह 7.30 बजे मटेरा कला बरदहा मार्ग स्थिति बाबा कुट्टी के पास सामने से आ रहे ट्रक ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


हादसे में चोट लगने से मोटरसाइकिल चला रहे उमेश की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीनों छात्राएं घायल हो गईं। घायलों को पीएचसी भेजा गया है। डॉक्टर ने हालत गंभीर होने के कारण छात्राओं को जिला चिकित्सालय भेज दिया है। पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed