फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A hospital sealed in Raebareli created ruckus.

नर्सिंग होम सील करने पर जमकर बवाल, लगाया जाम

Fri, 28 Nov 2014 10:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रायबरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, रायबरेली Updated Fri, 28 Nov 2014 10:58 AM IST
विज्ञापन
A hospital sealed in Raebareli created ruckus.

प्रसूता की मौत के मामले में गुरुवार की शाम रायबरेली के कृष्णा नर्सिंगहोम के ऑपरेशन थिएटर (ओटी) को सील करने के बाद बवाल हो गया। गुस्साए पूर्व सपा जिलाध्यक्ष आरपी यादव ने सिटी मजिस्ट्रेट को पकड़कर झकझोर दिया। जमकर कहासुनी व नोकझोंक के बाद स्थिति गंभीर देख सिटी मजिस्ट्रेट मौके से चले गए। इसके बाद सपा नेता व डॉक्टरों ने अस्पताल के बाहर सड़क को जाम कर दिया।

विज्ञापन


नर्सिंगहोम के कई कर्मचारी सड़क पर लेट गए। उन्होंने डीएम, एसपी के साथ ही विधायक रामलाल अकेला और उनके बेटे विक्रांत के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। जाम से घंटों अफरातफरी का माहौल रहा। इस दौरान पुलिस और अफसर मूकदर्शक बने रहे।
विज्ञापन


छह नवंबर को प्रसव के बाद वत्सला सिंह की मौत हो गई थी। मामले में सपा विधायक रामलाल अकेला के बेटे विक्रांत के खिलाफ कृष्णा नर्सिंगहोम में तोड़फोड़ व रंगदारी मांगने का केस दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रसूता के ससुर आदित्य प्रताप सिंह की ओर से नर्सिंगहोम संचालक डॉ. संजय रस्तोगी व सुमेधा रस्तोगी के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था। गुरुवार की शाम सिटी मजिस्ट्रेट त्रिलोकी सिंह, जांच टीम प्रभारी डॉ. एसके चक भारी संख्या में पुलिस बल लेकर नर्सिंगहोम पहुंचे और ओटी को सील कर दिया।

किसके आदेश पर सील किया, पता नहीं

A hospital sealed in Raebareli created ruckus.

इस दौरान आईएमए के चिकित्सकों और प्रशासनिक अधिकारियों में नोकझोंक हुई। स्थिति उस समय और खराब हो गई, जब सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष व विधानसभा सदर से सपा के प्रत्याशी रहे आरपी यादव और वरिष्ठ अधिवक्ता ओपी यादव मौके पर पहुंच गए।

सपा नेता ने सिटी मजिस्ट्रेट को खरी खोटी सुनाई और उन्हें पकड़कर झकझोर दिया। इसके बाद सपा नेताओं और नर्सिंगहोम के स्टाफ ने एसपी, डीएम और विधायक रामलाल अकेला के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए नर्सिंगहोम के बाहर सड़क पर जाम लगा दिया।

व्यापारी नेता अतुल गुप्ता सहित अन्य लोग भी सड़क पर उतर आए। सपाइयों ने नाराजगी जताते हुए सिटी मजिस्ट्रेट के साथ धक्कामुक्की भी की। लोगों का गुस्सा देख सिटी मजिस्ट्रेट मौके से चले गए। सुरक्षा के मद्देनजर पीएसी बुला ली गई है। देर रात तक जाम हटवाने में पुलिस प्रशासन नाकाम रहा। पूर्व जिलाध्यक्ष आरपी यादव ने आरोप लगाया कि विधायक के दबाव में जिला प्रशासन उत्पीड़न कर रहा है।

सिटी मजिस्ट्रेट कृष्णा नर्सिंगहोम की ओटी को सील कराने के लिए आए, लेकिन वह यह जानकारी नहीं दे सके कि किसके आदेश पर यह कार्रवाई की गई। वे पत्रकारों को बिना जवाब दिए ही चले गए। जांच टीम के प्रभारी डॉ. एसके चक ने बताया कि जांच के मद्देनजर ओटी को सील किया गया है।

लखनऊ में अनशन की धमकी

A hospital sealed in Raebareli created ruckus.

कृष्णा नर्सिंगहोम के संचालक डॉ. संजय रस्तोगी के रिवॉल्वर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। डॉ. रस्तोगी का आरोप है कि उन्हें अपराधियों द्वारा जान से मारने की धमकी दी जा रही है, लेकिन रिवॉल्वर जमा कराने के बाद भी सुरक्षा की व्यवस्था नहीं की गई है।

संचालक के भाई व सपा नेता विजय रस्तोगी ने जिला प्रशासन द्वारा विधायक के इशारे पर परेशान किए जाने से नाराज होकर लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास के सामने अनशन की चेतावनी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed