फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A farmer murdered in Nawabganj in Gonda.

Gonda: झगड़ा सुलझाने पहुंचे किसान को मजदूरों ने सरिये से पीट-पीटकर मार डाला, तीन के खिलाफ केस दर्ज

Mon, 21 Aug 2023 02:14 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Published by: ishwar ashish Updated Mon, 21 Aug 2023 02:14 PM IST
सार

गोंडा जिले के नवाबगंज थाने के एक गांव में रह रहे मजदूरों ने झगड़ा सुलझाने पहुंचे किसान को सरिये से पीट-पीटकर मार डाला। घटना से हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
A farmer murdered in Nawabganj in Gonda.
घटनास्थल का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala

विस्तार

झगड़े का बीच-बचाव करने गए अधेड़ किसान को मजदूरों ने लोहे के सरिये से पीटकर मरणासन्न कर दिया। आनन-फानन गंभीर हालत में किसान को अयोध्या के मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। पुलिस ने बेटे की तहरीर पर तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


नवाबगंज थाना क्षेत्र के लोलपुर गांव में सड़क के किनारे बने एक घर में बिहार से आए मजदूर रहकर मजदूरी करते थे। रविवार देर रात मजदूर आपस में झगड़ा करने लगे। तेज आवाज सुनकर बगल के घर में रह रहे सरदार सिंह (55) मौके पर पहुंचकर झगड़ा छुड़ाने लगे। इसी दौरान आमादा फौजदारी तीन मजदूरों ने सरदार पर हमला कर दिया और लोहे की सरिया से पीटकर लहूलुहान कर दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - रजनीकांत से मिले राजा भैया, बोले- वो देश के सबसे बड़े महानायक, भेंट की बाबा विश्वनाथ की विभूति
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - हारी सीटें जीतने को BJP लाभार्थियों को बनाएगी हथियार, पांच-सात बूथों का क्लस्टर बनाकर एक प्रभारी नियुक्त


शोर सुनकर कर मौके पर पहुंचे परिजनों ने लहूलुहान अवस्था में मरणासन्न पड़े सरदार सिंह को अयोध्या के श्रीराम अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डाक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए दर्शननगर स्थित राजा दशरथ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। किसान के परिवार के साथ-साथ गांव में भी हाहाकार मचा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

वारदात की सूचना मिलते ही देर रात तरबगंज के पुलिस क्षेत्राधिकारी संजय तलवार और नवाबगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मृतक के बेटे की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed