फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow Bar Dancer Kidnapped News: A bar dancer kidnapped in Shravasti.

श्रावस्ती: शुभ कार्यक्रम में डांस करने गई बार बाला का दबंगों ने किया अपहरण, घटना से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 15 Dec 2020 03:12 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रावस्ती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रावस्ती Published by: ishwar ashish Updated Tue, 15 Dec 2020 03:12 PM IST
विज्ञापन
Lucknow Bar Dancer Kidnapped News: A bar dancer kidnapped in Shravasti.
श्रावस्ती में बार डांसर का अपहरण: - फोटो : सोशल मीडिया

श्रावस्ती जनपद में उस समय हड़कंप मच गया जब एक बार बाला मांगलिक कार्यक्रम में डांस का कार्यक्रम करने गई थी लेकिन वहां पर उसका अपहरण हो गया। कहानी फिल्मी लग रही है लेकिन घटना सही है। जिले में एक बार बाला डांस का कार्यक्रम करने जाती है और रास्ते में बैठे कुछ दबंग उसका अपहरण कर लेते हैं। युवती के परिजनों ने पुलिस अधीक्षक के यहां तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।

विज्ञापन


घटना जिले के भिनगा कोतवाली के जोतवा गांव की है जहां पर लक्ष्मण नगर में रह रही बार बालाएं नाच गाना करके पेट पालती हैं और अपना परिवार चलाती है। एक व्यक्ति ने अपने घर में मांगलिक कार्यक्रम में डांस का कार्यक्रम कराने के लिए इनको आमंत्रित किया था। जिसमें मधु व सपना थी।
विज्ञापन


दोनों कार्यक्रम करने के लिए लक्ष्मण नगर से भिनगा कोतवाली के जोतवा गांव के लिए निकलती हैं कि तभी रास्ते में सोची समझी साजिश के तहत ये सब एक षडयंत्र का शिकार हो जाती है। रास्ते मे कुछ लोग एक बोलेरो गाड़ी लेकर घात लगाए बैठे रहते हैं और दोनों को रोक कर कहते हैं यहां पर कोई मांगलिक कार्यक्रम नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बोलेरो में बैठा कर उन्हें लेकर फरार हो जाते हैं

अपहरणकर्ता बार बालाओं के साथ गए एक व्यक्ति पर बंदूक तान कर उन्हें बोलेरो में बैठा कर अपने साथ लेकर फरार हो जाते हैं। जब उसके साथ गई एक युवती और युवक किसी तरह अपनी जान बचाकर वापस घर पहुंचते है। परिजन अपनी बेटी के अपहरण की सूचना सुनकर दंग रह जाते है।

वहीं, परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस अधीक्षक और भिनगा कोतवाली में दी। जिस पर पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्या तत्काल मामला दर्ज कराते हुए पुलिस को युवती की तलाश में लगा देते हैं। पुलिस की कई टीमें अपहरणकर्ताओं की तलाश में जुट गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed