{"_id":"5a258a5d4f1c1b8e698bfc66","slug":"81512409693-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समर्थकों की भिड़ंत में 45 पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समर्थकों की भिड़ंत में 45 पर केस दर्ज
Updated Mon, 04 Dec 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। बिसवां कस्बे में रविवार देर रात सपा व निर्दलीय समर्थकों की भिड़ंत के मामले में पुलिस ने 45 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। अन्य 40 लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
बिसवां कस्बे में बीती रात बिसवां नगर पालिका परिषद के सपा प्रत्याशी शब्बीर खां व निर्दलीय प्रत्याशी अतीक खां के समर्थकों के बीच भिड़ंत हो गई थी। इस दौरान समर्थकों में जमकर मारपीट हुई और फायरिंग भी की गई। इस घटना में निर्दलीय प्रत्याशी समर्थक ब्राह्मणी टोला निवासी उस्मान खान घायल हो गया था। घटना के संबंध में उस्मान खां के पिता हफीजुर्रहमान ने जुबेर, हसीब, माज, कामा शाह, हस्साम व 20 अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। दूसरी तरफ उबैद खान ने रियाज, कमरुद्दीन, इसराइल, सोनू व 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या, मारपीट, बलवा आदि की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक हरमीत सिंह ने बताया कि इस मामले में उबैद खान, मन्नू, जीशान, उस्मान व इशहाक को गिरफ्तार किया है।