फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   67 corona positive with a doctor of lok bandhu hospital

लोकबंधु के डॉक्टर समेत 70 कोरोना पॉजिटिव, बच्चों की संख्या हुई दोगुनी

Thu, 09 Jul 2020 04:16 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Thu, 09 Jul 2020 04:16 PM IST
विज्ञापन
67 corona positive with a doctor of lok bandhu hospital
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ में बुधवार को 70 कोरोना मरीज मिले। इनमें लोकबंधु अस्पताल की डॉक्टर और नर्स है। लोहिया संस्थान के दो कर्मचारियों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। 102 एंबुलेंस के आठ कर्मचारियों व जेल मुख्यालय के तीन कर्मचारियों, मंडी परिषद के चार की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन


पीजीआई की वीआईपी सेल पहुंचे दो मरीज संक्रमित निकले। 30 कर्मचारियों को क्वारंटीन कर सेल दो दिन के लिए बंद कर दी गई। पैथोलॉजी के कर्मचारी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। आरडीएसओ के अस्पताल का संविदाकर्मी भी संक्रमित मिला। अस्पताल दो दिन के लिए बंद कर दिया गया। वहीं, लखनऊ छावनी में सेना का एक और रिक्रूट संक्रमित मिला है। 
विज्ञापन


इंदिरानगर में 13 मरीज मिले  
इंदिरानगर में 13 मरीज मिले। राजाजीपुरम में चार, गोमती नगर में दो, आलमबाग में सात, वृंदावन योजना में दो, ठाकुरगंज में चार, चौक में दो, अलीगंज में एक, रायबरेली रोड कॉलोनी में तीन, कल्याणपुर में दो, ओमेक्स रेजिडेंसी में दो, पारा में दो, महानगर में पांच पॉजिटिव मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों की रिकवरी दर सबसे ज्यादा

मरीजों में बच्चों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। जून में यह ग्राफ चार प्रतिशत के आसपास था, जो अब 9 फीसदी तक पहुंच गया है। मार्च, अप्रैल में मिलाकर मरीजों में 14 साल से कम उम्र के बच्चों की संख्या पांच थी। मई में 24 वायरस की चपेट में आए। जून में यह संख्या 52 पहुंच गई।

एक से सात जुलाई के बीच मिले मरीजों की संख्या 509 रही। इनमें बच्चों की संख्या 48 रही। डॉ. केपी त्रिपाठी का कहना है कि बच्चों की संख्या बढ़ने की मूल वजह ज्यादातर परिवारों का चपेट में आना है।

14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों की रिकवरी दर सबसे अधिक है। ज्यादातर सप्ताह भर में ठीक हो जा रहे हैं। पीजीआई के डॉ. अनिल गंगवार ने कहा बच्चों में ठीक होने की दर ज्यादा होने की मूल वजह सेल की सक्रियता भी मानी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed