{"_id":"5ad788204f1c1b76098b53e5","slug":"61524074528-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरखीपुर में बनेगा 40 बेड का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरखीपुर में बनेगा 40 बेड का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र
Updated Thu, 19 Apr 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। कुड़वार विकास खंड के हरखीपुर ग्राम पंचायत में 40 बेड का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनने की उम्मीद जगी है। भाजपा के काशी प्रांत के महामंत्री रामचंद्र मिश्र की पहल पर सूबे के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने इसे गंभीरता से लिया है।
पिछले माह स्वास्थ्य मंत्री ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने के संबंध में मुख्य चिकित्साधिकारी से पूरा ब्योरा मांगा था। मंत्री के निर्देश पर सीएमओ डॉ. सीबीएन त्रिपाठी ने निदेशक स्वास्थ्य को हरखीपुर से संबंधित पूरा विवरण निदेशक स्वास्थ्य को भेज दिया है।
सीएमओ के पत्र को आधार मानें तो हरखीपुर ग्राम पंचायत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनने से करीब एक लाख आबादी को लाभ मिलेगा। भाजपा नेता ने स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखकर इसे उच्चीकृत करने की मांग की थी।
विज्ञापन
कुड़वार विकास खंड की मौजूदा समय में आबादी करीब दो लाख तीन हजार है। मौजूदा समय में विकास खंड में ब्लॉक मुख्यालय पर एक ही सीएचसी है।
शासनादेश के मुताबिक एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण एक लाख आबादी पर होना चाहिए। आबादी के लिहाज से भी सीएमओ ने हरखीपुर को सीएचसी के लिए उपयुक्त बताया है।