{"_id":"57ce6ac14f1c1b36393170d6","slug":"60-year-old-man-tried-to-rape-9-year-girl-child","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बच्ची का रेप करने के बाद हत्या करना चाहता था ये अधेड़, चप्पलों से हुई पिटाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्ची का रेप करने के बाद हत्या करना चाहता था ये अधेड़, चप्पलों से हुई पिटाई
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 07 Sep 2016 11:54 AM IST
विज्ञापन
अजय सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीजीआई क्षेत्र में सोमवार शाम दरिंदा अजय सिंह (60) टॉफी का लालच देकर नौ वर्ष की मासूम बच्ची को अपार्टमेंट के पीछे झाड़ियों में ले गया और रेप की कोशिश की। मासूम के रोने-बिलखने पर अपार्टमेंट के सातवें तल पर रहने वाली महिला की नजर दरिंदे पर पड़ी।
विज्ञापन
उक्त महिला ने फोन कर इसकी जानकारी गार्डों को दी। इसके बाद गार्डों ने आरोपी को दबोच लिया। महिलाओं ने दरिंदे की चप्पलों से रोड पर जमकर धुनाई की। पुलिस ने आरोपी अजय को गिरफ्तार करके बच्ची को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, पीजीआई क्षेत्र की रहने वाली नौ साल की बच्ची सोमवार शाम मुहल्ले में खेलने को निकली थी। तभी सेक्टर पांच वृंदावन कॉलोनी का रहने वाला बुजुर्ग अजय सिंह बच्ची को टॉफी का लालच देकर उसे गोद में उठा लिया और एक अपार्टमेंट के पास झाड़ियों में ले जाकर छेड़छाड़ करने लगा।
विज्ञापन
यही नहीं, बच्ची ने विरोध किया तो उसे थप्पड़ जड़ दिए। मासूम के रोने-बिलखने पर अपार्टमेंट के सातवें तल पर रहने वाली महिला की नजर बुजुर्ग की करतूत पर पड़ी। महिला ने गार्डों को फोन मिलाकर जानकारी दी।
पूछताछ में आरोपी ने कुबूला, रेप के बाद कर देता कत्ल
डेमो पिक
- फोटो : demo pic
गार्ड दिलीप सिंह अपने कई साथियों संग पहुंचा और दरिंदे को पकड़कर जमकर धुनाई की। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी अजय सिंह को थाने ले आई।
साठ साल के बूढ़े ने पूछताछ में कुबूला कि वह रेप के बाद बच्ची का गला दबाकर कत्ल कर देता। यह सुनकर परिवारवालों के पैरों तले जमीन खिसक गई। अपार्टमेंट में रहने वाली एक महिला की संजीदगी से बच्ची दरिंदगी का शिकार होने से बच गई।
बेटी को सकुशल पाकर मां के आंखों में आंसू छलक आए। वह रोते हुए बोली कि बेटी पड़ोस में सहेली के यहां खेलने जाने की बात कहकर निकली थी। मां-बाप अपार्टमेंट में रहने वाली महिला का आभार जताया। मासूम की मां ने बताया कि अगर महिला की नजर हैवान पर न पड़ी होती तो शायद वह आज दुनिया में न होती।