{"_id":"5b40f22e4f1c1bc2248b50bf","slug":"51530982958-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखपालों ने समाधान दिवस का किया बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेखपालों ने समाधान दिवस का किया बहिष्कार
Updated Sat, 07 Jul 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। प्रदेश सरकार की ओर से एस्मा लगाए जाने के बाद लेखपालों का आक्रोश और बढ़ गया है। लेखपालों ने शनिवार को भी तहसीलों में धरना प्रदर्शन किया। समाधान दिवस होने के कारण थानों से फरियादियों को मायूस होकर वापस लौटना पड़ा। वहीं लोगों के प्रमाण पत्र भी नहीं बन पा रहे हैं।
उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर जिले की छह तहसीलों के लेखपाल आंदोलनरत हैं। 26 जून से लेखपालों ने प्रमाण पत्रों पर सत्यापन रिपोर्ट लगाने का बहिष्कार शुरू किया था। वहीं तीन जुलाई से सभी ने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है।
लेखपालों ने शनिवार को भी तहसीलों में प्रदर्शन जारी रखा। लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष जयराज सिंह, जिला मंत्री त्रियुगी नारायण शुक्ला व सदर तहसील के अध्यक्ष महेंद्र कुमार मिश्रा की अगुवाई में लेखपालों ने सदर तहसील में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
कैसरगंज में अध्यक्ष पवन कुमार चौहान, पयागपुर में दिनेश तिवारी, नानपारा में रामसेवक वर्मा, मिहींपुरवा में अशोक श्रीवास्तव की अगुवाई में लेखपालों ने धरना दिया।