फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   45.4 mm rain recorded, school-colleges closed, water goes in the house

झमाझम जारी : 45.4 मिमी. हुई बारिश, घरों में घुसा पानी, 12वीं तक स्कूल आज बंद

Fri, 27 Sep 2019 11:21 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Fri, 27 Sep 2019 11:21 AM IST
विज्ञापन
45.4 mm rain recorded, school-colleges closed, water goes in the house
बारिश - फोटो : amar ujala
विदाई लेने से पहले बदरा राजधानी में जमकर बरस रहे हैं। बीते 24 घंटे में 45.4 मिमी. बारिश हुई। बृहस्पतिवार को लगातार बारिश के साथ चली हवा से पारे ने भी ऐसा गोता लगाया कि लोगों को सिहरन का एहसास होने लगा। 
विज्ञापन


हालांकि, झमाझम बारिश में शहर में कई जगह जलभराव हो गया। घरों तक घुस चुके पानी को निकालने में लोगों को मशक्कत करनी पड़ी। उधर, भारी बारिश और खराब मौसम को देखते हुए डीएम कौशल राज शर्मा ने राजधानी के प्री-प्राइमरी से इंटर तक के सभी स्कूल शुक्रवार को बंद रखने का आदेश दिया है। यह राजकीय, सहायता प्राप्त समेत सभी बोर्डों के स्कूलों पर लागू होगा।
विज्ञापन


लबालब हो गईं सड़कें 
दिनभर की बारिश से लोहिया पथ तक पर पानी भर गया। इसके अलावा आलमबाग, आशियाना, कृष्णानगर, राजाजीपुरम, डालीगंज, बुद्धा पार्क जैसे इलाकों में सड़कें लबालब हो गईं। आलमबाग के कुछ इलाकों में घरों में भी पानी घुस गया। उधर, गोमती का जलस्तर बढ़ने और लगातार बारिश सेे फैजुल्लागंज में घरों में पानी भर गया। ऐसे में लोग घरों में कैद होकर रह गए। उधर, मोहान रोड चौकी में बारिश का पानी भरने पर खुद पुलिसकर्मियों और चौकी इंचार्ज ने पानी निकाला। कई इलाकों में घरों में पानी घुसने की शिकायतें आईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी जारी रहेगा सिलसिला

45.4 mm rain recorded, school-colleges closed, water goes in the house
बारिश - फोटो : amar ujala
इससे पहले बृहस्पतिवार सुबह से शुरू बारिश ने देर रात तक भिगोया। इसके चलते दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से आठ डिग्री कम 25.2 और न्यूनतम पारा 23.9 डिग्री दर्ज हुआ। आंचलिक विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि पूर्वी उत्तर प्रदेश से गुजर रही मानसूनी टर्फ के कारण राजधानी समेत पूरे प्रदेश में अगले दो से तीन दिन तक बारिश का सिलसिला बना रहेगा। 

बच्चों को उठानी पड़ी परेशानी
सुबह तेज बारिश के चलते स्कूल जाने वाले बच्चों और ऑफिस जाने वालों को परेशानी उठानी पड़ी। इस दौरान शहर के अधिकतर इलाकों में जलभराव से लोगों को ट्रैफिक जाम भी झेलना पड़ा। उधर, जिला प्रशासन ने मौसम विभाग की ओर से अगले 48 घंटे तक लगातार बारिश होने की जारी चेतावनी को देखते हुए लखनऊ के इंटरमीडिएट तक के सभी शिक्षण संस्थाओं में शुक्रवार को अवकाश घोषित कर दिया। इसके साथ ही स्कूलों ने शुक्रवार की परीक्षाएं आगामी तिथि तक टाल दी हैं। सीएमएस में 27 को होने वाली परीक्षा अब रविवार 29 सितंबर को होगी।

इससे पहले भी सितंबर में हुई है झमाझम
राजधानी में सितंबर के अंतिम सप्ताह में झमाझम बारिश इससे पहले भी होती रही है। 23 सितंबर 2017 को 51.41 मिमी बारिश हुई थी। सितंबर के महीने में सबसे ज्यादा 177.1 मिमी बारिश 14 सितंबर 1965 में हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed