फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   4.68 Lakh health workers will be vaccinated in Uttar Pradesh.

यूपी: टीकारण के तीसरे सत्र की तैयारी, दो दिन में 4.68 लाख स्वास्थ्य कर्मचारियों को लगेगा टीका

Wed, 27 Jan 2021 10:51 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 27 Jan 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
4.68 Lakh health workers will be vaccinated in Uttar Pradesh.
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

कोरोना टीकाकरण के पहले चरण का तीसरा सत्र 28 व 29 जनवरी को होगा। स्वास्थ्य विभाग ने पहले दिन 2.58 लाख से ज्यादा कर्मचारियों के टीकाकरण का लक्ष्य तय किया है। इसके लिए 2300 टीकाकरण केंद्र बनाए जा रहे हैं। 28 जनवरी के टीकाकरण के बाद 29 जनवरी की तैयारियां की जाएंगी। 29 जनवरी को 2.10 लाख कर्मचारियों को टीका लगेगा। इसके लिए 2100 बूथ बनेंगे। इस तरह दो दिन में 4.68 लाख कर्मचारियों को ठीक लगेगा।

विज्ञापन


स्वास्थ विभाग के अनुसार प्रदेश में अभी लगभग 7.25 लाख से ज्यादा स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण होना है। इसके लिए अभी सिर्फ 28, 29 जनवरी और 4 व 5 फरवरी को ही पहले चरण के टीकाकरण में शामिल किया गया है।
विज्ञापन


इन चार दिनों में ही सभी कर्मचारियों को टीका लगाने की तैयारी की गई है। जिन जिलों ने बीते सत्रों में खराब प्रदर्शन किया है उन पर विशेष ध्यान रखा जाएगा। साथ ही एक बूथ पर 100 या 125 लाभार्थियों को टीका लगाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी में 48 घंटे में मिले कोरोना के 480 नए मरीज

उत्तर प्रदेश में 26 जनवरी को 307 व 27 जनवरी को 173 कोरोना संक्रमित मिले हैं। यानी 48 घंटे में कोरोना के कुल 480 नए मरीज मिले हैं।

वहीं, 26 जनवरी को 596 व 27 जनवरी को 333 संक्रमितों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने बुधवार को बताया कि प्रदेश में कोरोना के कुल 6386 एक्टिव मरीज हैं।

मंगलवार को 1,03,683 नमूनों की जांच की गई। इस तरह प्रदेश में अब तक 2,76,59,661 नमूनों की जांच हो चुकी है। वहीं 5,84,372 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed